हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: रोहित शर्मा के सामने एक बड़ा सिरदर्द, क्या Playing 11 में होगा बदलाव, किसका कटेगा पत्ता?

IND vs NZ: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा के लिए सिर दर्द बनी हुई है। जानें टीम से कौन हो सकता है बाहर

विज्ञापन
भारत ने सेमी फाइनल में बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ Semi final: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर तैयारी जोरों पर है। भारतीय टीम लगातार 10वीं जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश करने की सोच से उतरेगी। दूसरी ओर कीवी टीम की कोशिश होगी की भारत को 2019 की तरह ही सेमीफाइनल में शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया जाए। नॉकआउट मुकाबले से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्दी बढ़ गई है। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का प्लेइंग इलेवन बदल सकता है।

क्या सेमीफाइनल में बदल जाएगी टीम

भारतीय टीम के पास वर्तमान में छठे गेंदबाज का कोई ऑप्शन नहीं है। हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद रोहित ने पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया था। पांड्या और शार्दुल दोनों गेंदबाजी करते थे, उनके बाहर होने के बाद रोहित शर्मा के लिए छठे गेंदबाज ने टेंशन बढ़ा दी है। फिलहाल भारत के पास सिर्फ 5 गेंदबाज हैं। जिसमें मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये बेहतर गेंदबाज हैं, लेकिन सवाल यह है कि अगर इनमें से किसी एक भी गेंदबाज की पिटाई होती है, या कोई चोटिस होता है, तो भारत के पास छठा गेंदबाज नहीं है, जो उसे कवर दे सके। ऐसे में क्या सेमीफाइनल में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर सुपरओवर भी हुआ टाई, तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? क्या कहता है ICC का नियम

टीम से किसका कट सकता है पत्ता

इसकी बहुत कम संभावना है कि कप्तान सेमीफाइनल में टीम के साथ छेड़छाड़ करेंगे। नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान 4 अतिरिक्त गेंदबाजों ने गेंदबाजी की थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव से नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी। इससे साफ है कि टीम के ये 4 खिलाड़ी ही छठे गेंदबाज की कमी पूरी करेंगे। इसमें सबसे आगे होंगे विराट कोहली। इसकी अपार संभावना है कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते दिखेंगे। कोहली और रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक विकेट भी चटकाए थे। हालांकि अगर टीम में बदलाव करने की जरूरत पड़ी, तो रविचंद्रन अश्विन बेहतर ऑप्शन होंगे। अश्विन को सूर्यकुमार यादव की जगह लाया जा सकता है।

विज्ञापन

बदलाव हुआ तो क्या होगा Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola