---विज्ञापन---

IND vs NZ: रांची में अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे MS Dhoni, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया शनिवार शाम रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए। उन्हें देख युवा खिलाड़ी […]

नई दिल्ली: टीम इंडिया शनिवार शाम रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए। उन्हें देख युवा खिलाड़ी चौंक गए। थोड़ी देर बाद एमएस धोनी टीम स्टाफ और खिलाड़ियों से मिले और टीम का हौसला बढ़ाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर धोनी से टिप्स लेते नजर आए।

और पढ़िएRavindra Jadeja का हाहाकार, चटका डाले 7 विकेट, घातक गेंदों से उड़ाईं गिल्लियां, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

टीम के खिलाड़ी गदगद

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर किया है। जिस पर क्रिकेट फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। धोनी की मौजूदगी ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी की मौजूदगी से टीम इंडिया के क्रिकेटर गदगद हो गए। इसके बाद क्रिकेट के गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले धोनी को यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था। इसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी। गौरतलब है कि रांची एमएस धोनी का होम ग्राउंड भी है। वह कल होने वाले मैच देखने भी आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (wk), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की टीम: 

मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, बेन लिस्टर, लॉकी फर्ग्यूसन,  डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 26, 2023 06:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola