---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ‘बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे धोनी’, पूर्व बल्लेबाजी कोच का बड़ा खुलासा

MS Dhoni Cried Revealed Sanjay Banger IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर संजय बांगड़ ने खुलासा किया है। 

---विज्ञापन---

MS Dhoni Cried Revealed Sanjay Banger IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबलों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। पिछले 20 साल में भारत ने वर्ल्ड कप 2003 में ही जीत हासिल की थी। पिछले 33 सालों में हुए 9 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने 8 बार जीत हासिल की है, लेकिन सबसे खराब और ‘दर्दनाक’ हार 2019 में रही, जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हार गई। एमएस धोनी का वो रनआउट फैंस को आज भी दर्द दे जाता है। इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था, इसे लेकर पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बड़ा खुलासा किया है।

ड्रेसिंग रूम में बच्चों की तरह रो रहे थे खिलाड़ी

बांगड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा- ”उस हार को कोई नहीं भूल सकता। इस हार से टीम के खिलाड़ी बुरी तरह टूट गए। सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बच्चों की तरह फूट-फूटकर रो रहे थे। एमएस धोनी हों या रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या या फिर ऋषभ पंत टीम के अधिकतर खिलाड़ी रो रहे थे। जीत के इतना करीब आकर हारना काफी दुखदायी था।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पांच साल तक बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगड़

बता दें कि संजय बांगड़ पांच साल तक बल्लेबाजी कोच रहे। जुलाई में वर्ल्ड कप के बाद सितंबर 2019 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। चयन समिति ने जब उनके कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू नहीं किया तो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से एक देवांग गांधी के साथ उनकी तीखी बहस हो गई थी। बताया गया कि बांगड़ का गुस्सा भारतीय क्रिकेट टीम से बल्लेबाजी कोच के रूप में उन्हें बाहर किए जाने पर सामने आया था।

ये भी पढ़ें: World Cup 2019 में धोनी नहीं, इस वजह से टीम इंडिया को मिली हार, गौतम गंभीर ने बताई इतिहास की सबसे बड़ी गलती

---विज्ञापन---

First published on: Oct 22, 2023 04:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola