Mohammad Shami, IND vs NZ: मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सिर्फ अपना छठा मुकाबला खेल रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर एक बार फिर उन्होंने कमाल कर दिया है। अभी भी उनके चार ओवर बाकी हैं। अपने पहले दो ओवर में उन्होंने टीम को पहली दो सफलता दिलाई थीं। उसके बाद फिर जब विलियम्सन और मिचेल क्रीज पर टिके थे वह आए और एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में तीसरी बार और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार फाइव विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा।
आपको बता दें कि छठे मैच में ही 21 विकेट इस वर्ल्ड कप में ले चुके मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनसे आगे अब इस वर्ल्ड कप में बस जैम्पा ही हैं। अब वह 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तो हैं ही। साथ ही वह दुनियाभर में सबसे तेज 50 वर्ल्ड कप विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सबसे कम मैच और सबसे कम गेंद दोनों के लिहाज से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिले दो नए कप्तान, बाबर आजम की जगह लेंगे ये खिलाड़ी
वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट (मैच के हिसाब से)
- 17 मैच- मोहम्मद शमी
- 19 मैच- मिचेल स्टार्क
- 25 मैच- लसिथ मलिंगा
- 28 मैच- ट्रेंट बोल्ट
वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट (गेंद के हिसाब से)
- 795 गेंद- मोहम्मद शमी
- 941 गेंद- मिचेल स्टार्क
- 1187 गेंद- लसिथ मलिंगा
- 1540 गेंद- ग्लेन मैकग्रा
- 1543 गेंद- ट्रेंट बोल्ट
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने सहवाग और युवराज को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड कप में बना दिए एकसाथ 5 बड़े रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023 में लाला का जलवा जारी
मोहम्मद शमी की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 में उनका जलवा रहा है। पिछले मैच में सिर्फ नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इसके अलावा हर मैच में उन्होंने विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में पांच विकेट उन्होंने झटके थे। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चार, श्रीलंका के खिलाफ पांच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो सफलताएं उन्हें मिली थीं। सेमीफाइनल मुकाबले में फिर उन्होंने पंजा खोला और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल भी अपने नाम किए। उन्होंने चौथी बार ऐसा किया और मिचेल स्टार्क (3) को पीछे छोड़ा।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
59 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines