IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन विकेट महज 15 रन के अंदर गिर गए। इसके बाद अंत में वाशिंगटन सुंदर ने खतरनाक पारी खेली लेकिन वे भी टीम को जीत नहां दिला पाए। वहीं मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या द्वारा पिच को लेकर दिए गए बयान का न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने समर्थन किया है।
हार्दिक पांड्या ने पिच को लेकर कही थी ये बात
मैच हारने के बाद पांड्या ने कहा- ;किसी ने सोचा भी नहीं था कि विकेट ऐसा खेलेगी। इसे देख दोनों टीमें हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने इस पर बेहतर क्रिकेट खेला और इसलिए नतीजा ऐसा ही निकला। असल में नई गेंद पुरानी से ज्यादा टर्न ले रही थी और जिस तरह से स्पिन और बाउंस हुई उसने हमें हैरत में डाल दिया। हम जैसे-तैसे बल्लेबाजी कर रहे थे। पीछे देखने पर मुझे नहीं लगता कि यह विकेट 177 रन का था। हमने गेंद से 20-25 अतिरिक्त रन दिए। यह एक युवा समूह है और हम इसी तरह ही सीखेंगे।’
और पढ़िए – लखनऊ में दिखेगा रांची जैसा टर्न या फिर बल्लेबाजों की होगी मौज, यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
मिचेल सेंटनर ने किया समर्थन
वहीं 21 रनों से मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर गदगद नजर आए हालांकि वे भी पांड्या की ही तरफ पिच का टर्न देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि – ये हम सभी के लिए बेहद ही हैरान करने वाला था। जिस प्रकार पिच ने दूसरी इनिंग में बॉल को टर्न कराने में मदद की इसे देखकर अच्छा लगा।
और पढ़िए – ‘सूरज कल फिर चमकेगा’ वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी सुरक्षित थे, 170 के आसपास डेरिल ने एक-दो को हिट करके अच्छा किया और उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। टॉस में हम गेंदबाजी करने जा रहे थे क्योंकि हम जानते हैं कि यहां और विशेष रूप से ओस के साथ पीछा करना बहुत अच्छा है। यह हमेशा चुनौती होती है। आप नहीं चाहते आसान ओवर और इस तरह की चीजें करते हुए देखा जा सकता है। हम जानते थे कि यह पावरप्ले में घूम रहा था और एक को आउट करना अच्छा था।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
41 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines