IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेला गया सीरीज का आखिरी वनडे यादगार रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा का लंबे समय बाद शतक आया। पहले उन्होंने बल्लेबाजी से धूम मचाई फिर एक हाथ से कैच पकड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मैच को देखने को लिए देश के अलग-अलग कोनों से लोग पहुंचे थे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रोहित शर्मा का एक जबरा फैन भी दिखा।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे को देखने के लिए रोहित शर्मा का इंदौरी जबरा फैन सन्नी गोस्वामी भी पहुंचा था। वह 400 रुपए रोज कमाता है। वो अपने आप को कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा फैन बताया है। रोहित शर्मा के प्रति सन्नी की दीवानगी इतनी है कि उसने हिटमैन का नाम, उनके फोटो और जर्सी के नंबर 45 को अपनी पीठ परमानेंट बनवा लिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1617923172506177536?s=20&t=AqLnF-UystcL_3T4D5oS8Q
सन्नी गोस्वामी ने जताई ये इच्छा
सन्नी गोस्वामी बताते हैं कि अपनी पीठ पर टैटू बनवाने के लिए 15 हजार रुपए खर्च भी हुए। उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए रोज की कमाई से उन्होंने पैसे जोड़े और उन्हीं पैसों से कई महीनों बाद टैटू बनवाया। सन्नी ने इच्छा जताई है कि वह रोहित शर्मा से एक बार मुलाकात करना चाहता है। सन्नी रोहित के साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार का भी फैन है, इसलिए उसने पीठ पर अक्षय कुमार का नाम भी लिखवाया है।
इंदौर वनडे मैच में छाए कप्तान रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा ने वननडे क्रिकेट में अपना 30वां शतक पूरा किया। उन्होंने करीब 3 साल (1011 दिन) बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया है। रोहित ने 85 गेंद में 101 रनों की तूफानी पारी खेली और 9 चौके समेत 6 छक्के लगाए। इसके बाद रोहित शर्मा ने कीवी पारी के 39वें ओवर लोकी फर्ग्युसन का कमाल का कैच पकड़ा।
टीम इंडिया ने यह मुकाबला 90 रनों से जीता
इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड 41.2 ओवर में 295 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा किया और न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया।
संबंधित खबरें
IPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
1 min agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
40 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines