IND vs NZ: जब भी टी-20 मुकाबला होता है तो सबसे ज्यादा चौके-छक्के देखने को मिलते हैं, वहीं जब भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज बैटिंग करें तो फिर छक्के लगने की पूरी उम्मीद होती है। लेकिन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर सब हैरान है।
पूरे मैच में नहीं लगा एक भी छक्का
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच बेहद लो-स्कोरिंग रहा। दोनों तरफ से बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते रहे, 100 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में यह मैच जीता। खास बात यह रही कि इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा। भारत में अब तक हुए टी-20 मैचों में यह पहली बार हुआ है, जब पूरे मैच में दोनों पारियों में एक भी छक्का नहीं लगा हो।
और पढ़िए – जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस, देखें Video
https://twitter.com/BCCI/status/1619743994724102146?s=20&t=Noyu36NHkiMaH6GbJyxl6Q
बता दें कि पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 99 रन बनाए, इस दौरान कोई भी कीवी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया। वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया से तेज बैटिंग की उम्मीद थी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज भी परेशान नजर आए। 100 रनों के टारगेट का पीछा करने में भारत के चार बल्लेबाज आउट हो गए, इतना ही नहीं मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया। जहां टीम इंडिया ने मुश्किल से मैच जीता। जिससे लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर भी सवाल उठ रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, इस मैच में 239 बॉल फेंकी गईं और एक भी छक्का नहीं लगा. किसी भी टी-20 मुकाबलों में यह पांचवां बड़ा ऐसा मौका था, जब ऐसा हुआ. इस दौरान मैच में 16 बल्लेबाजों ने बैटिंग की, जिन्होंने सिर्फ 183 रन बनाए. पूरे मैच में सिर्फ 14 बाउंड्री लगीं.
239 बालों में एक भी SIX नहीं
पूरे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से 239 गेंदे डाली गई, लेकिन इस दौरान कोई भी बल्लेबाज गेंद को छक्के में तब्दील नहीं कर पाया। टी-20 मुकाबलों में यह पांचवां ऐसा मौका था, जब पूरे मैच में एक भी छक्का नहीं लगा हो। भारत और न्यूजीलैंड की तरफ से 16 बल्लेबाजों ने बैटिंग की लेकिन इस दौरान केवल 14 चौके ही लगे।
पांड्या ने पिच पर उठाए सवाल
वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिच पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि वह हर तरह की कठिन परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन लखनऊ की पिच चौकाने वाली थी, सच कहा जाए तो यह पिच टी-20 मुकाबलों के लिए नहीं थीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
58 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines