IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सीरीज का आखिरी मुकाबला होना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रहे कामरान अकमल ने टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने एक स्टार खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की है।
कामरान अकमल ने इस खिलाड़ी को मौका देने की मांग की
कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘भारतीय टीम की बॉलिंग को शायद बैटिंग कंडीशंस में मुश्किल का सामना करना पड़े, खासकर टॉप टीमों के खिलाफ गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि वो प्लेइंग इलेवन में उमरान मलिक को लेकर आएं, उमरान काफी बेहतर होते जा रहे हैं। जब जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी, तो टीम इंडिया की गेंदबाजी मजबूत नजर आएगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन
रोहित शर्मा
रजत पाटीदार
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पांड्या
शाहबाज अहमद
वाशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
कुलदीप यादव
उमरान मलिक
मोहम्मद सिराज
उमरान मलिक का क्रिकेट करियर
उमरान मलिक एक तेज गेंदबाज हैं। उनके पास टीम इंडिया की तरफ से वनडे में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। अपने छोटे करियर में ही उमरान ने गति से सभी को प्रभावित किया है। उमरान ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सात वनडे में 12 विकेट हासिल किए हैं, वह 6 टी20 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।
सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका है भारत
तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। भारत ने पहला मुकाबला 12 रन, जबकि दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था। अब तीसरा और अंतिम मैच इंदौर में खेला जाना है। इस मैच में कुछ सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
10 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines