IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा तूफानी शतक बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। रोहित को स्पिन गेंदबाज माइकल ब्रेसवेल ने गच्चा देकर क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने पर हिटमेन बेहद निराश दिखे।
यहां क्लिक कर देखें, कैसे आउट हुए रोहित शर्मा- VIDEO
इस तरह आउट हुए रोहित शर्मा
दरअसल, माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड की तरफ से 26वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने सीधा स्टंप में डाली, जो ज्यादा नीची रही और रोहित शर्मा गच्चा खा गए। आउट होने के बाद रोहित ने हैरानी भरा रिएक्शन भी दिया। इधर पहला विकेट मिलने के बाद न्यूजीलैंड की जान में जान आई।
और पढ़िए –ICC ने किया वनडे टीम का ऐलान, बाबर आजम बने कप्तान, दो भारतीय दिग्गजों को भी मिली जगह
रोहित ने लगाए 9 चौके, 6 छक्के
दरअसल, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। पहले खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों ने टीम के लिए 212 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 83 गेंद में शतक पूरा किया और 85 गेंद में 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 6 छक्के लगाए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर
फिरहाल टीम इंडिया ने 28 ओवर का खेल होने तक 1 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 106 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली 9 रन पर नाबाद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
46 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines