Live Updates
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत की ओर से विराट कोहली ने 108 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी.
IND vs NZ Live Score: सेंचुरी के बाद विराट का ‘एग्रेसिव मोड 'ON’
शतक ठोकने के बाद विराट कोहली आक्रामक हो गए हैं. वह 107 गेंदों में 124 रनों पर खेल रहे हैं. 46वें ओवर में कोहली ने बैक टू बैक 2 चौके लगाए.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पलटी बाजी, भारत ने गंवाए बैक टू बैक दो विकेट
हर्षित के बाद भारत को अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज के रूप में आठवां झटका लगा है. न्यूजीलैंड ने मैच का पासा फिलहाल पलट दिया है.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा तूफानी अर्धशतक ठोककर आउट हुए
हर्षित राणा ने 43 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. 43.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 277/7 है. हालांकि इसके बाद हर्षित राणा आउट हो गए हैं.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा दे रहे हैं साथ
हर्षित राणा विराट कोहली का साथ दे रहे हैं. 42.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 254/6 है. कोहली 104 और राणा 40 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. शतक के बाद किंग कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने ठोका शतक
विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक ठोक दिया है. कोहली 92 गेंदों में 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. 40.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 237/6 है.
IND vs NZ Live Score: 200 के पार हुआ भारत का स्कोर, 85वें शतक की ओर विराट कोहली
37 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारत का स्कोर 206/6 है. विराट अपने इंटरनेशनल करियर के 85वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं. कोहली 82 गेंदों में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली साबित हुए वन मैन आर्मी
भारत की ओर से एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. हालांकि विराट कोहली 76 गेंदों में 74 रन पर अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर 34.5 ओवर के बाद 187/6 है. हर्षित राणा 13 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: मुश्किल में टीम इंडिया, रवींद्र जडेजा हुए आउट
टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है. रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. वह 16 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है. 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/6 है.
IND vs NZ Live Score: क्रीज पर कोहली और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं
नितीश के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा और विराट कोहली भारतीय पारी को संभाल रहे हैं. कोहली 71 गेंदों में 71 और जडेजा 13 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. 31.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 176/5 है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली के बाद नितीश रेड्डी ने ठोका धांसू अर्धशतक
विराट कोहली के बाद नितीश रेड्डी ने भी अर्धशतकीय पारी खेल दी है. हालांकि वह इसके बाद आउट हो गए. रेड्डी के बल्ले से 57 गेंदों में 53 रन निकले. भारत का स्कोर 28 ओवर में 160/5 है.
कोहली और नितीश बढ़ा रहे हैं कदम
कोहली और नितीश रेड्डी धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. विराट 59 और नितीश 35 रनों पर खेल रहे हैं. 25 ओवर में भारत का स्कोर 135/4 है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने ठोका एक और धांसू अर्धशतक, टीम इंडिया की हुई वापसी
विराट कोहली ने एक और धांसू अर्धशतक अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 52 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/4 है.
IND vs NZ Live Score: कोहली मचा रहे हैं धमाल, 100 के पार हुआ भारत का स्कोर
विराट कोहली अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. वह 44 गेंदों में 42 रनों पर खेल रहे हैं. 19.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/4 है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: विराट कोहली ने संभाला पारी
विराट कोहली एक छोर से खड़े हुए हैं. वह 41 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे है, जबकि नितीश रेड्डी भी 18 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत का स्कोर 17.3 ओवर के बाद 90/4 है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: अय्यर के बाद केएल राहुल ने भी छोड़ा टीम का साथ, भारत को लगा चौथा झटका
केएल राहुल श्रेयस अय्यर के बाद 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: श्रेयस अय्यर हुए आउट, मुश्किल में टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर 10 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. हालांकि विराट कोहली एक छोर से जमे हुए हैं. 12.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/3 है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: विराट कोहली का फिर चला बल्ला
टीम इंडिया ने पावरप्ले में भले ही 2 विकेट गंवा दिया है, लेकिन इसके साथ ही 66 रन भी बना लिए हैं. विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें अभी तक उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ दिया है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका
रोहित शर्मा के बाद कप्तान शुभमन गिल भी फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया को 45 रनों पर दूसरा विकेट मिला है. शुभमन गिल 23 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा है. रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. रोहित को जकारी फाउल्केस ने आउट किया. टीम इंडिया बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है, ऐसे में हिटमैन का विकेट समस्या बढ़ा सकती है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू
भारतीय टीम 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जैमीसन फेंक रहे हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को मिला 338 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 337 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 137 रन बनाए तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए. अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: अंत में न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई
न्यूजीलैंड की पारी अंत में लड़खड़ा गई है. जिसके कारण ही टीम ने पिछले 5 ओवरों में 4 विकेट गंवाए हैं. इसी के कारण कीवी टीम अंत में बहुत तेजी से रन नहीं बना पाई. अर्शदीप सिंह को अब तक 3 विकेट मिले हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: भारत को लगातार तीसरे ओवर में मिला विकेट
टीम इंडिया को लगातार तीसरे ओवर में विकेट मिला है. जिसके कारण ही टीम इंडिया का मैच में कमबैक हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे 2 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट गए हैं. डेरिल मिचेल 137 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने पिछले 2 ओवरों में कमबैक किया है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
200+ रनों की शानदार पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ दिया है. ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया का भी इंतजार खत्म हो गया है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक
डेरिल मिचेल के बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी अब शानदार शतक जड़ दिया है. दोनों ही खिलाड़ी शतक बनाकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: बड़े स्कोर की ओर बढ़ी न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम अब 350 रनों का लक्ष्य बनाकर बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है. ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल दोनों ने ही तेजी से रन बनाए हैं. जिसके कारण भी भारतीय टीम की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: डेरिल मिचेल ने जड़ा बैक टू बैक शतक
न्यूजीलैंड के सुपरस्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने टीम इंडिया के खिलाफ बैक टू बैक शतक जड़ा है. भारतीय गेंदबाजों के पास इस बल्लेबाज का कोई तोड़ नहीं नजर आ रहा है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ दिया है. इसके साथ ही डेरिल मिचेल भी अपने एक और शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: दबाव में कप्तान शुभमन गिल
ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच शानदार पार्टनरशिप चल रही है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल दबाव में आ गए हैं. लगातार गेंदबाजी में बदलाव भी टीम के काम नहीं आ रहा है.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: डेरिल मिचेल बढ़ें एक और शतक की ओर
पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले डेरिल मिचेल अब एक और शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं ग्लेन फिलिप्स उनका साथ निभा रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों को अब पलटवार करना होगा.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: डेरिल मिचेल ने जड़ा अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने भारतीय टीम के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेली है. उन्होंने इंदौर वनडे में भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ उन्होंने इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर लगातार 5वीं बार 50+ रन बनाए हैं.
IND vs NZ 3rd ODI LIVE: 17 ओवर बाद न्यूजीलैंड 84/3
17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 84 रन लग चुके हैं. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स कीवी टीम की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं. मिचेल 40 पर पहुंच चुके हैं, जबकि फिलिप्स उनका 9 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका लगा है. विल यंग 30 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने हैं. रवींद्र जडेजा ने इसके साथ शानदार कैच पकड़ा है. जिसके कारण ही भारत मैच में दोबारा वापस आया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड ने किया धमाकेदार पलटवार
पहले 2 ओवरों में ही दो विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम ने जोरदार कमबैक किया है. डेरिल मिचेल और विल यंग अब आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब भारतीय गेंदबाज दबाव में आ गए हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live: डेरिल मिचेल पर है बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली है. जिसके बाद अब डेरिल मिचेल और विल यंग दोनों ही पारी को संभाल रहे हैं. दोनों ही आराम से बल्लेबाजी करने के साथ ही साथ गेंदबाजों पर दबाव भी बना रहे हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे ओवर में ही अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. डेवोन कॉन्वे सिर्फ 5 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया को बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
कीवी टीम ने पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया है. हेनरी निकोल्स बिना खाता खोले ही अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए हैं. इसी के साथ टीम इंडिया का भी खाता खुल गया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू
न्यूजीलैंड की तीसरे वनडे मैच में पारी शुरू हो गई है. कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं.
IND vs NZ 3rd ODI Live: अर्शदीप सिंह को मिला मौका
लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में मौके का इंतजार कर रहे अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. अब वो खुद को अच्छा प्रदर्शन करके साबित करना चाहेंगे. अर्शदीप का अब तक वनडे में अच्छा प्रदर्शन रहा है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11
डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.
IND vs NZ 3rd ODI Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
IND vs NZ 3rd ODI Live: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंदौर के इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है. ऐसे में शुभमन गिल ने बड़ा अहम फैसला लिया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: विराट कोहली भी खेलना चाहेंगे बड़ी पारी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. पहले मैच में कोहली शतक जड़ने से चूक गए थे. वहीं दूसरे मैच में वो अच्छी शुरुआत के बाद वो बड़ी पारी नहीं खेल सके.
IND vs NZ 3rd ODI Live: रोहित शर्मा पर है बड़ा दबाव
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पिछले दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं. ऐसे में हिटमैन के ऊपर बड़ा दबाव होगा कि तीसरे मुकाबले में बड़ी पारी खेलना होगा.
IND vs NZ 3rd ODI Live: रवींद्र जडेजा का होगा असली टेस्ट
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कमबैक के बाद पिछले 5 मैचों में बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके हैं. ऐसे में उन्हें इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा. जिससे वो टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकें.
IND vs NZ 3rd ODI Live: शुभमन गिल का इंदौर में है शानदार रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में इसी रिकॉर्ड को वो आगे भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे.
यहां पर पढ़ें पूरी खबर:IND vs NZ: इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल, करो या मरो मैच में बचाएंगे टीम इंडिया की लाज!
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने किया है कमाल
राजकोट में टीम इंडिया के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. युवा कीवी गेंदबाजों ने स्टार भारतीय बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान किया था. ऐसे में अब तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को कीवी गेंदबाजों के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
IND vs NZ 3rd ODI Live: डेरिल मिचेल से है टीम इंडिया को खतरा
न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने अब तक सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम के खिलाफ उनका बल्ला हमेशा रनों की बारिश करता है. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए मिचेल का विकेट जल्दी निकालना होगा.
IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड के पास है इतिहास रचने का मौका
न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में माइकल ब्रेसवेल की टीम भारत को तीसरे वनडे में हराकर इतिहास रच सकती है. कीवी टीम ने अब तक सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया
वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रहा है. टीम इंडिया के पास सीरीज को अपने घरेलू मैदान पर जीतने का मौका है. होलकर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. ऐसे में भारत सीरीज को अपने नाम कर सकती है.
IND vs NZ 3rd ODI : होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. आखिरी मैच से पहले सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं. ऐसे में ये सीरीज का निर्णायक मुकाबला था. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 337 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम बिखर गई.
न्यूजीलैंड ने मारी बाजी
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली थी. डेरिल मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 337/8 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 108 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत की ओर से हर्षित राणा ने बनाया. उन्होंने 57 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. अंत में न्यूजीलैंड ने मुकाबला 41 रनों से जीतकर सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली.
IND vs NZ 3rd ODI: Weather and Pitch Report Holkar Cricket Stadium Indore
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से बॉल बैट पर आसानी से आती है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसकी वजह से यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.
IND vs NZ 3rd ODI: Playing 11
टीम इंडिया प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11: डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines