Live Updates
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में गंवाया तीसरा विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही तीसरा विकेट गंवा दिया है. फिन एलन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रिंस यादव ने पहले ओवर में ही विकेट गंवा दिया. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस गई है.
न्यूजीलैंड का स्कोर 43-3 (6 ओवर)
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की टीम ने गंवाया दूसरा विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. भुवनेश्वर कुमार ने 5 गेंदों में 6 रन बनाने वाले डेरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ कीवी टीम मुश्किल में आ गई है.
न्यूजीलैंड का स्कोर 18-2 (3 ओवर)
IND vs NZ Live Score: टिम सेफर्ट को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन
टिम सेफर्ट 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने हैं. तिलक वर्मा ने एक आसान सा कैच पकड़ा है. जिसके साथ ही टीम इंडिया को मुकाबले में शानदार शुरुआत मिली है.
न्यूजीलैंड का स्कोर 11-1 (2 ओवर)
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू
न्यूजीलैंड की टीम की पारी शुरू हो गई है. फिन एलन और टिम सेफर्ट पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं टीम इंडिया के लिए पहला ओवर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
IND vs NZ Live Score: टॉस जीतकर टीम इंडिया करेगी गेंदबाजी
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में भी 2 बड़े बदलाव किए हैं.
IND vs NZ Live Score: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
ईशान किशन इंजरी के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को अब प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा? श्रेयस अय्यर नंबर 3 पर किस खिलाड़ी को मौका देने वाले हैं.
IND vs NZ 2nd T20I Today Cricket Match Live Score: हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. सीरीज का दूसरा मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. टीम इंडिया सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुना करने उतरी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में धमाकेदार कमबैक करना चाहेगी. जिससे सीरीज 2 मैचों के बाद बराबरी पर है. इस मुकाबले में भी टॉस बहुत ही अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है.
India vs New Zealand 2nd T20I: कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इसके अलावा सोनी लिप ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. इन दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शक अंग्रेजी और हिंदी में मैच की कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.
India vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड : फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.
इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
IND vs NZ 2nd T20I: पिच और मौसम रिपोर्ट
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं. यहां का आउटफील्ड तेज है, जिससे गैप में खेले गए शॉट आसानी से बाउंड्री तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है. लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है.
दूसरे टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए मौसम की जानकारी अहम है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. दिन के दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
India vs New Zealand T20I: हेड टू हेड
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 11 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. इस बीच दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला ड्रॉ पर भी खत्म हुआ है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
1 hr ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
1 hr agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
2 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
13 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines