IND vs NZ 2nd T20I Today Cricket Match Live Score: हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. सीरीज का दूसरा मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. टीम इंडिया सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुना करने उतरी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में धमाकेदार कमबैक करना चाहेगी. जिससे सीरीज 2 मैचों के बाद बराबरी पर है. इस मुकाबले में भी टॉस बहुत ही अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है.
India vs New Zealand 2nd T20I: कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इसके अलावा सोनी लिप ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. इन दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शक अंग्रेजी और हिंदी में मैच की कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.
India vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड : फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.
इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
IND vs NZ 2nd T20I: पिच और मौसम रिपोर्ट
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं. यहां का आउटफील्ड तेज है, जिससे गैप में खेले गए शॉट आसानी से बाउंड्री तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है. लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है.
दूसरे टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए मौसम की जानकारी अहम है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. दिन के दौरान अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
India vs New Zealand T20I: हेड टू हेड
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 11 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. इस बीच दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला ड्रॉ पर भी खत्म हुआ है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…