IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कमाल कर दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में 111 रनों की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजों को जमकर कूटा। अपनी इस तूफानी पारी में सूर्या ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। जैसे ही सूर्या ने शतक पूरा किया क्रीज पर मौजूद हार्दिक पांड्या उनके पास दौड़कर आए और सूर्या को गले से लगा लिया।
इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकी।। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। उनके अलावा सबसे ज्यादा रन 36 रन ईशान किशन ने बनाए।
सूर्या ने इस तरह मनाया शतक का जश्न
शतक पूरा करने के बाद सूर्या ने सबसे पहले हेलमेट निकाला और दर्शकों का सिर झुकाकर अभिवादन किया। इसके बाद हेलमेट को चूमा फिर कप्तान पांड्या के गले लगकर शतक का जश्न भी मनाया। वहीं पांड्या ने भी सूर्या का मनोबल बढ़ाया और उनकी पीठ थपथपाई।
भारत ने दिया 192 रनों का लक्ष्य
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी 20 मैच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे।
इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई, जबकि शुभमन गिल, उमरान मलिक और संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया गया है।
IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines