दो चौके और एक सिक्स के साथ ही केएल राहुल ने टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी है. 21 गेंदों में राहुल 29 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे हैं. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है.
वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर उतर गए हैं, लेकिन इंजरी की वजह से साफतौर पर दिक्कत में दिखाई दे रहे हैं. आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार है. अच्छी बात यह है कि केएल राहुल क्रीज पर खड़े हुए हैं.
23 गेंदों में 29 रन बनाकर हर्षित राणा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. हर्षित की यह पारी काफी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इस इनिंग ने टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा है.
हर्षित राणा के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया के खेमे ने राहत की सांस ली होगी. अगले 5 ओवर में जीत के लिए टीम इंडिया को 34 रनों की दरकार है. राहुल 5 और हर्षित राणा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
श्रेयस अय्यर भी अपने अर्धशतक से चूक गए हैं. अय्यर को जेमिसन ने 49 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. 7 गेंदों के अंदर भारतीय टीम ने 3 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.
विराट कोहली के बाद रविंद्र जडेजा सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अगले 10 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 62 रन बनाने होंगे.
विराट कोहली 91 गेंदों में 93 रन बनाकर चलते बने हैं. कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपना शतक पूरा करने से चूक गए हैं.
विराट कोहली अपने शतक से महज 11 रन दूर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक फिफ्टी जमाने के बाद एक और शानदार पारी विराट के बल्ले से. जीत पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में दिख रही है.
36 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 220 रन लग चुके हैं. कोहली 89 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 37 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है और वह एक और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. 34 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 204 रन लग चुके हैं. जीत के लिए अब सिर्फ 97 रनों की दरकार है.
शुभमन गिल 56 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट 157 के स्कोर पर गंवा दिया है. आदित्य अशोक को करियर की पहली सफलता मिल गई है.
67 गेंदों में शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. गिल शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और अपनी लय को हासिल करने में सफल रहे हैं.
विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. किंग कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं, तो गिल ने भी अपनी लय पकड़ लगी है. 24 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 140 रन लग चुके हैं.
44 गेंदों में विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. एक और कमाल की पारी किंग कोहली के बल्ले से. पिछली पांच पारियां विराट के लिए क्या कमाल की रही है.
विराट कोहली और शुभमन गिल के आगे अब कीवी गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं. विराट अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं. वहीं, गिल भी 41 पर पहुंच चुके हैं.
शुभमन गिल के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है. गिल अब धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहे हैं. दूसरे छोर से विराट की धमाकेदार बल्लेबाजी लगातार जारी है.
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
किंग कोहली कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं. 16 गेंदों में विराट ने 18 रन ठोक दिए हैं. अच्छी बात यह है कि इन 18 में से 16 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए हैं. यानी विराट आज बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक बड़ी पारी आती हुई दिख रही है.
रोहित शर्मा बल्ले से आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. 26 रन बनाकर हिटमैन को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा है. टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है.
बाल-बाल बच गए हैं शुभमन गिल. कप्तान साहब पॉइंट की दिशा में हवा में शॉट खेल बैठे थे. हालांकि, जबरदस्त फील्डिंग एफर्ट के बावजूद ग्लेन फिलिप्स के हाथों में बॉल चिपक नहीं सकी.
IND vs NZ 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने साल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 56 तो श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों में नाबाद 29 रन जड़ते हुए टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 300 रन लगाए. टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने 84 रन जड़े, तो डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---