IND vs NZ 1st ODI Highlights: जीत के साथ टीम इंडिया ने किया साल 2026 का आगाज, कोहली-गिल ने मचाया बल्ले से धमाल

India vs New Zealand 1st ODI Highlights: वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 49 ओवर में हासिल किया.

IND vs NZ 1st ODI Highlights

IND vs NZ 1st ODI Highlights

IND vs NZ 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने साल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 56 तो श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों में नाबाद 29 रन जड़ते हुए टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई.

विज्ञापन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 300 रन लगाए. टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने 84 रन जड़े, तो डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs NZ 1st ODI LIVE: राहुल ने सिक्स लगाकर दिलाई जीत

दो चौके और एक सिक्स के साथ ही केएल राहुल ने टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी है. 21 गेंदों में राहुल 29 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे हैं. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: 3 ओवर में 18 रनों की दरकार

वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर उतर गए हैं, लेकिन इंजरी की वजह से साफतौर पर दिक्कत में दिखाई दे रहे हैं. आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार है. अच्छी बात यह है कि केएल राहुल क्रीज पर खड़े हुए हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: हर्षित राणा आउट

23 गेंदों में 29 रन बनाकर हर्षित राणा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. हर्षित की यह पारी काफी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इस इनिंग ने टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: 5 ओवर में 34 रनों की दरकार

हर्षित राणा के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया के खेमे ने राहत की सांस ली होगी. अगले 5 ओवर में जीत के लिए टीम इंडिया को 34 रनों की दरकार है. राहुल 5 और हर्षित राणा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: अय्यर भी आउट

श्रेयस अय्यर भी अपने अर्धशतक से चूक गए हैं. अय्यर को जेमिसन ने 49 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. 7 गेंदों के अंदर भारतीय टीम ने 3 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: जडेजा सस्ते में आउट

विराट कोहली के बाद रविंद्र जडेजा सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अगले 10 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 62 रन बनाने होंगे.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: शतक से चूके विराट कोहली

विराट कोहली 91 गेंदों में 93 रन बनाकर चलते बने हैं. कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपना शतक पूरा करने से चूक गए हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: किंग कोहली शतक के करीब

विराट कोहली अपने शतक से महज 11 रन दूर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक फिफ्टी जमाने के बाद एक और शानदार पारी विराट के बल्ले से. जीत पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में दिख रही है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: 36 ओवर बाद टीम इंडिया 220/2

36 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 220 रन लग चुके हैं. कोहली 89 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 37 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है और वह एक और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. 34 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 204 रन लग चुके हैं. जीत के लिए अब सिर्फ 97 रनों की दरकार है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: गिल चले पवेलियन

शुभमन गिल 56 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट 157 के स्कोर पर गंवा दिया है. आदित्य अशोक को करियर की पहली सफलता मिल गई है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: गिल का अर्धशतक पूरा

67 गेंदों में शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. गिल शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और अपनी लय को हासिल करने में सफल रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: कोहली-गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. किंग कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं, तो गिल ने भी अपनी लय पकड़ लगी है. 24 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 140 रन लग चुके हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: कोहली का अर्धशतक पूरा

44 गेंदों में विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. एक और कमाल की पारी किंग कोहली के बल्ले से. पिछली पांच पारियां विराट के लिए क्या कमाल की रही है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: कोहली-गिल के आगे बेबस कीवी बॉलर्स

विराट कोहली और शुभमन गिल के आगे अब कीवी गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं. विराट अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं. वहीं, गिल भी 41 पर पहुंच चुके हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

शुभमन गिल के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है. गिल अब धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहे हैं. दूसरे छोर से विराट की धमाकेदार बल्लेबाजी लगातार जारी है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: कोहली के 28 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: लय में दिख रहे किंग कोहली

किंग कोहली कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं. 16 गेंदों में विराट ने 18 रन ठोक दिए हैं. अच्छी बात यह है कि इन 18 में से 16 रन तो सिर्फ बाउंड्री से आए हैं. यानी विराट आज बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक बड़ी पारी आती हुई दिख रही है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: रोहित चले पवेलियन

रोहित शर्मा बल्ले से आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. 26 रन बनाकर हिटमैन को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा है. टीम इंडिया को पहला झटका लग चुका है.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: गिल को मिला जीवनदान

बाल-बाल बच गए हैं शुभमन गिल. कप्तान साहब पॉइंट की दिशा में हवा में शॉट खेल बैठे थे. हालांकि, जबरदस्त फील्डिंग एफर्ट के बावजूद ग्लेन फिलिप्स के हाथों में बॉल चिपक नहीं सकी.

IND vs NZ 1st ODI LIVE: रोहित के 650 सिक्स पूरे

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे कर लिए हैं. हिटमैन आज संभलकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वह कभी भी गेयर बदल सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया को मिली धीमी शुरुआत

भारतीय टीम को बहुत ही धीमी शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए भारत ने सिर्फ 10 रन ही बनाए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: शुरू हुई टीम इंडिया की पारी

टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल मैदान पर उतरे हैं. भारतीय टीम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जैमीसन कर रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: वाशिंगटन सुंदर को हुई इंजरी

टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को फील्डिंग के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया. जिसके कारण ही सिर्फ 5 ओवर फेंक कर सुंदर बाहर से बाहर चले गए.

पूरी खबर यहां पढ़ें:IND vs NZ: ऋषभ पंत के बाद टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, बढ़ गई गिल-गंभीर की परेशानी

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड ने अंत में छू लिया 300 रनों का आंकड़ा

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 300 रन बनाए. अंत में डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली. डेरिल मिचेल, डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक जड़ा. भारत के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

IND vs NZ 1st ODI Live: डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेट बल्लेबाज डेरिल मिचेल को 84 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. भारत के खिलाफ वो लगातार बड़ी पारियां खेलते हैं. मिचेल का विकेट मिलने के कारण अब कीवी टीम कम से कम 15 से 20 रन कम बनाएगी.

IND vs NZ 1st ODI Live: डेरिल मिचेल ने किया कमाल

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम 250 रनों का आंकड़ा पार करा दिया है. मिचेल अंत में अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: लड़खड़ाई न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाज लड़खड़ा गई हैं. जिसके कारण ही टीम को 7वां झटका लगा है. मोहम्मद सिराज ने जकारी फाउल्केस को सिर्फ 1 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया है. सिराज को मैच में दूसरी सफलता मिली है.

IND vs NZ 1st ODI Live: अय्यर ने ब्रेसवेल को किया रन आउट

श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को रन आउट कर दिया. ब्रेसवेल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.

IND vs NZ 1st ODI Live: डेरिल मिचेल ने संभाली कीवी टीम की पारी

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. जिसके कारण ही कीवी टीम ने अब 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं. मिचेल अब अंत तक बल्लेबाजी करना चाहेंगे.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

न्यूजीलैंड की टीम ने मिचेल हे के रूप में अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. मिचेल हे को 18 रनों के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है. इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: ग्लेन फिलिप्स को कुलदीप ने भेजा पवेलियन

कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को अपनी जाल में फंसा कर पवेलियन भेज दिया है. फिलिप्स 12 रन ही बना सके. जिसके कारण ही कीवी टीम ने 173 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड कर रही हैं कमबैक की कोशिश

अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने कम अंतराल में 3 विकेट गंवा दिए. अब कीवी टीम डेरिल मिचेल के भरोसे कमबैक करने की कोशिश कर रही है. भारतीय गेंदबाजों पर अब फैंस की नजरें टिकी हुई हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया को मिली तीसरी सफलता

भारतीय टीम को तीसरा विकेट मिल गया है. मोहम्मद सिराज ने 12 रनों के स्कोर पर विल यंग को पवेलियन भेज दिया है. खराब शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने धमाकेदार कमबैक किया है.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता

हर्षित राणा ने अब डेवोन कॉन्वे को भी पवेलियन भेज दिया है. कॉन्वे 56 रन बनाकर राणा का शिकार बने हैं. हर्षित ने न्यूजीलैंड के दोनों ही सलामी बल्लेबाजो को पवेलियन भेजा है. दोनों ही अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया को मिला पहला विकेट

भारतीय टीम को पहला विकेट मिल गया है. हर्षित राणा ने हेनरी निकोल्स को 62 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने मैच में कमबैक किया है.

IND vs NZ 1st ODI Live: निकोल्स और कॉन्वे ने जड़ा शानदार अर्धशतक

हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे दोनों ने ही शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसके कारण ही अब भारतीय टीम दबाव में नजर आ रही है.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड के नाम रहा पावरप्ले

न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में 49 रन बिना विकेट गंवाए बना लिया. हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे दोनों ही फिलहाल मैदान पर सेट हो गए हैं. वहीं भारतीय गेंदबाज फिलहाल विकेट की तलाश में हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड को मिली धीमी शुरुआत

न्यूजीलैंड की टीम को धीमी शुरुआत मिली है. टीम ने 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं. दोनों ही सलामी बल्लेबाज संभल कर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. सिराज और हर्षित राणा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

न्यूजीलैंड टीम की पारी शुरू हो गई है. भारत के लिए पहला ओवर कमबैक कर रहे मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: 42 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे किंग कोहली

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज वडोदरा में 42 रन बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल किंग कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर से पीछे चल रहे हैं. आज संगकारा को कोहली पीछे छोड़ सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बाद में ओस को देखते हुए कप्तान गिल ने ये बड़ा फैसला लिया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव दिख रहा है. इंजरी के बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की प्लेइंग 11 में भी वापसी हुई है.

IND vs NZ 1st ODI Live: टीम इंडिया जीत के साथ करना चाहेगी आगाज

साल 2026 में आज टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. इस साल का आगाज टीम इंडिया जीत के साथ करना चाहेगी. ये साल वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए बेहद अहम होने वाला है.

IND vs NZ 1st ODI Live: यशस्वी जायसवाल को करना होगा इंतजार

टीम इंडिया के युवा सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल ने पिछले वनडे मैच में धमाकेदार शतक जड़ा था. उसके बाद भी वो आज के मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: वडोदरा की पिच की पहली तस्वीर आई सामने

वडोदरा की पिच की पहली तस्वीर सामने आ गई है. जिससे साफ हो गया है कि इस पिच पर बल्लेबाजों की चांदी होने वाली है. रनों की बारिश इस मैदान पर देखने को मिल सकती है.

IND vs NZ 1st ODI Live: इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं गिल-अय्यर

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को बल्ले के साथ भी धमाकेदार कमबैक करना होगा. गिल लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: ध्रुव जुरेल को मौका मिलना मुश्किल

भले ही रिप्लेसमेंट के तौर पर ध्रुव जुरेल की टीम में एंट्री हो गई है, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

इंजरी के कारण ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब बीसीसीआई ने टीम में ध्रुव जुरेल को जोड़ दिया है. जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया है.

IND vs NZ 1st ODI Live: इस पिच पर होगी रनों की बारिश

बीसीए स्टेडियम कोटम्बी वडोदरा में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. ऐसे में इस मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों टीमों के पास बड़े बल्लेबाज मौजूद हैं.

IND vs NZ 1st ODI Live: ऋषभ पंत हो गए चोटिल

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं. जिसके कारण ही वो टीम से बाहर हो सकते हैं. हालांकि पंत को पहली प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल था. ऐसे में प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं नजर आने वाला है.

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया घरेलू मैदान पर आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में शुभमन गिल की टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस इंतजार को खत्म करना चाहेगी.

IND vs NZ 1st ODI Live: रो-को की वापसी पर नजरें

टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. ऐसे में जब भी दोनों मैदान पर उतरते हैं, तो उसे वापसी की कहा जाता है. साल 2025 में दोनों दिग्गजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. अब साल 2026 में भी हिटमैन और किंग अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ