IND vs NZ: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात दी है। यह मुकाबला माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान खेला गया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। करारी हार के बाद केन विलियमसन ने इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह भी बताई है।
केन विलियमसन ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह
भारत के खिलाफ हार के बाद कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि’ हमें गेंद से गति नहीं मिली, पर्याप्त विकेट नहीं मिले और बल्ले से भी गति नहीं मिली। यह निराशाजनक था। चेज में भारत ने कुछ स्विंग हासिल करने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे लिए कमजोर क्षेत्रों को देखना और सुधार करना महत्वपूर्ण है।
केन विलियमसन ने सूर्यकुमार यादव को लेकर कही ये बड़ी बात
केन विलियमसन ने सूर्या के बारे में कहा कि ‘मैंने अब तक उनकी जितनी भी पारियां देखी हैं उनमें से एक बेहतरीन थी। आज सूर्या के जो शॉट थे उनमें से कुछ मैंने पहले कभी नहीं देखे। वे उत्कृष्ट थे। मैं फिर से, मैं सूर्यकुमार के बारे में कहूंगा, उनकी पारी शानदार थी। सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।’
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।
सूर्या ने खेली 111 रनों की पारी
टीम इंडिया और भारत के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर यह मैच खेला गया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली।
IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
28 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines