हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, ये दिग्गज खिलाड़ी करेगा कप्तानी

विज्ञापन
IND vs NZ Kane Williamson

IND vs NZ: ऑस्ट्र्लिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद सभी टीमें वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड की टीम एशिया की कंडीशन में बेहतर प्रेक्टिस करने के लिए पाकिस्तान और भारत के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा टीम का ऐलान किया जा चुका है। भारत के खिलाफ घोषित की गई टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल कप्तान विलियमसन भारत नहीं आएंगे और उनकी जगह दिग्गज क्रिकेटर टॉम लेथम को कप्तानी सौंपी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू होगी सीरीज

न्यूजीलैंड की टीम पहले पाकिस्तान का दौरा करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी। उसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भारत दौरे पर नहीं होंगे। हालांकि, पाकिस्तान में वह टीम की कमान संभालेंगे।

और पढ़िए – PAK vs ENG: चौका कूटना चाहते थे Rehan Ahmed, अबरार अहमद ने उड़ा दिए होश, देखें

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड

केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कानवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

भारत के खिलाफ दौरे पर विलियमसन के अलावा ये खिलाड़ी भी नहीं रहेंगे मौजूद

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज की शुरूआत 18 जनवरी 2022 से हो रही है। इसमें कप्तान केन विलियमसन के अलावा टीम के दिग्गज खिलाड़ी टीम साउदी भी भाग नहीं लेंगे। ये दोनों कोच गैरी स्टीड के साथ पाकिस्तान दौरे के बाद वापस न्यूजीलैंड चले जाएंगे। उनके स्थान पर ल्यूक रोंकी भारत दौरे पर हेड कोच के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर हर टीम लगाएगी ऊंची बोली, खास टेलैंट को देगी मौका

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी.

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola