IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस सीरीज ईशान किशन ने सभी मैचों में विकेट कीपिंग की। सीरीज के पहले मैच में किशन ने एक ऐसी हरकत कर दी थी जिसके बाद उन पर 4 मैचों का बैन भी लग सकता था। हालांकि रेफरी ने फिलहाल उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया है।
किशन ने अंपायर से की थी फेक अपील
दरअसल पहले वनडे में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 16वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब मैच की अपनी पहली गेंद खेल रहे लाथम अपनी क्रीज में अंदर थे और चाइनामैन कुलदीप यादव ने चकमा दिया। जिसके बाद गेंद सीधे ईशान किशन के हाथों में चली गई। वहीं बाद में गिल्ली भी उखड़ती हुई नजर आई जिसके बाद किशन ने जोर से अपील की। हालांकि बाद में रिप्ले में पता चला कि लाथम द्वारा गेंद को हिट करने के काफी देर बाद किशन ने जानबूझकर अपने दस्ताने से बेल को गिराया, जिसके बाद वह नॉट आउट करार दिए गए थे।
बैन हो जाते ईशान किशन, रेफरी ने वार्निंग देकर छोड़ा
ईशान किशन द्वारा जान बूझकर अपील करना आईसीसी के नियमों के तहत अपराध है और किशन पर लेवल 3 के जूर्म के चलते 4 या उससे ज्यादा मैच के लिए बैन करने की कार्रवाई की जा सकती थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान पर मौजूद अंपायर ने इसके खिलाफ उनकी शिकायत नहीं की थी इसीलिए रेफरी ने किशन को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईशान से मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने मैच के बाद की घटना के बारे में बात की, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ शामिल रहे। श्रीनाथ ने स्टैंड-इन ब्लैक कैप्स के मुख्य कोच ल्यूक रोंची और टीम प्रबंधन से भी बात की और वे इस निर्णय से संतुष्ट नजर आए।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
42 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines