नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे। धोनी की मौजूदगी ने इस मैच को खास बना दिया। इससे एक दिन पहले वह अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए थे। अपने आइडल धोनी से मिलकर गदगद हुए विकेटकीपर ईशान किशन ने उनके सामने अपनी शानदार फील्डिंग का नजारा पेश कर महफिल लूट ली।
रॉकेट थ्रो से माइकल ब्रेसवेल को किया आउट
ये नजाारा 18वें ओवर में देखने को मिला। अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिशेल को गेंद डाली तो, बल्लेबाज ने इसे टक कर एक रन चुराने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके पैड पर लगकर लेग स्लिप की ओर चली गई। इधर विकेट के पीछे से ईशान किशन ने दौड़ लगा दी। ईशान तेजी से दौड़े और ग्लव्स उतारकर विकेट पर ऐसा रॉकेट थ्रो मारा कि इससे पहले माइकल ब्रेसवेल क्रीज तक पहुंच पाते, बॉल ने गिल्लियां बिखेर दीं। ईशान के इस रॉकेट थ्रो ने धोनी के सामने धोनी की ही फील्डिंग की याद दिला दी। धोनी विकेटकीपिंग करते हुए अपनी रॉकेट थ्रो से गिल्लियां उड़ाते नजर आते थे।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
अर्शदीप ने लास्ट ओवर में लुटाए 27 रन
बहरहाल, टीम इंडिया ने भले ही 15 ओवर तक कीवी टीम को रोकने की कोशिश की हो, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय टीम मात खा गई। अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में एक नो बॉल फेंककर कुल 27 रन लुटा डाले। इस तरह कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बना दिए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने 30 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 59 रन जड़े तो वहीं ओपनर डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों में 52 रन कूटे। दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कीवी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
ईशान किशन की शानदार फील्डिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
6 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines