IND vs NZ: NTR Jr से मिली भारतीय टीम, Suryakumar Yadav ने खिंचवाई फोटो, चहल ने धनश्री के लिए लिया ऑटोग्रॉफ

IND vs NZ Team India NTR Jr

IND vs NZ Team India NTR Jr

IND vs NZ ODI: श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड की मेजबानी करने को तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी 2023 को खेला जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार को होने वाले मैच के लिए सोमवार को भारतीय खिलाड़ी हैदराबाद पहुंचे। इसी शाम शुबमन गिल , सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन समेत कई प्लेयर्स साउथ के बड़े हीरो Jr NTR (N.T. Rama Rao Jr) के घर पार्टी करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने खूब एंजॉय किया।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी संग खिंचाया फोटो, चहल ने धनश्री के लिए लिया ऑटोग्रॉफ

हैदराबाद पहुंची भारतीय टीम ने शाम को एनटीआर के घर पार्टी में खुब आनंद उठाया। यहां पर उन्होंने एनटीआर को RRR की सक्सेस के लिए बधाई दी साथ ही उनके साथ फोटो भी खिचाया। पार्टी में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी संग पहुंचे और जूनियर एनटीआर के साथ फोटो भी खिंचाया। वहीं युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से बता दिया कि वे अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। उनकी पत्नी धनश्री जूनियर एनटीआर की बेहद बड़ी फैन है जिसके चलते उन्होंने धनश्री के लिए ऑटोग्रॉफ लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ