Ishan Kishan Injury Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में होने वाला है. भारत 3-1 से सीरीज में आगे है और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ये भारत के पास अंतिम मौका है. ईशान किशन चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. किशन अच्छी फॉर्म में हैं और उनका बाहर होना फैंस को पसंद नहीं आया था. अब सभी के मन में सवाल है कि किशन तिरुवनंतपुरम में होने वाले पांचवें टी20 अंतर्राष्ट्रीय का हिस्सा बनेंगे, या नहीं. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अब किशन की चोट पर अपडेट दिया.
आखिरी टी20 मैच खेलेंगे ईशान?
मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक नजर आए. चौथे टी20 मैच से ईशान बाहर हो गए थे और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को निगल की समस्या है. कोटक ने ईशान किशन की चोट के बारे में बात करते हुए सकारात्मक अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘संभव है कि वो खेलते हुए नजर आए. मौजूदा समय में मुझे ये पता है. फिजियो यहां अभ्यास के लिए हैं. ऐसे में फिजियो फैसला करेंगे. हालांकि, चांस बहुत ज्यादा है.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए UAE ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
ईशान किशन की बल्लेबाजी पर कोच ने क्या कहा?
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान किशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जब-जब ईशान किशन को मौका मिलता है, तो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं. कई बार विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते हैं. हालांकि, जब भी किशन खेले हैं, उन्होंने निराश नहीं किया है. उन दो पारियों में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वो काफी शानदार था, क्योंकि पावरप्ले में आप इस तरह से खेलने वाले प्लेयर की तलाश में होते हैं.’
ईशान की हुई टीम में एंट्री, तो कौन होगा बाहर?
ईशान किशन अगर फिट हो गए, तो पांचवें टी20 में उनका खेलना पक्का है. उनकी जगह पिछले मैच में अर्शदीप सिंह खेले थे. भारत एक कम बल्लेबाजी विकल्प के साथ उतरा था. अब किशन की वापसी के साथ एक गेंदबाज को बाहर किया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह ईशान टीम में आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines