हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, नहीं छोड़ पाए अपना प्रभाव

IND vs NZ: टीम इंडिया पिछले 1 महीने के अंदर कुल 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं. अब 1 दिसंबर को 10वां टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान टीम इंडिया को 5 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में अब टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी. जिसके बाद 51 दिनों तक टी-20 मुकाबला नहीं होगा.

विज्ञापन
टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम सेडॉन पार्क हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया सीरीज तो पहले ही जीत चुकी है. लेकिन वो आखिरी मुकाबला भी अपने नाम करना चाहेगी. इस मुकाबले के बाद टी-20 टीम लंबे ब्रेक पर जाने वाली है. ऐसे में अगर इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने खुद को साबित नहीं किया, तो अगली टी-20 सीरीज वो नजर भी नहीं आएंगे. इनमें से एक खिलाड़ी का तो बाहर होना पहले से ही तय है. ये खिलाड़ी रिप्लेसमेंट बनकर टीम इंडिया में शामिल हुए थे.

भुवनेश्वर कुमार 

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगभग 4 सालों के बाद टीम इंडिया में मौका मिला. लेकिन वो उसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा सके. भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों में 139 की बेहद शर्मनाक औसत से सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया. जिसके कारण ही चौथे टी-20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर कर दिया गया. भुवनेश्वर कुमार को अगर आखिरी टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें अच्छी गेंदबाजी करके खुद को साबित करना होगा. अगर वो ऐसा करने में नाकाम रहे, तो श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से वो बाहर हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार के लिए अब दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. 

कुमार कुशाग्र 

विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को उस समय टी-20 टीम में मौका मिला. जब ईशान किशन इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए थे. लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका है. किशन अब फिट होकर दोबारा टीम के साथ जुड़ चुके हैं. ऐसे में कुमार कुशाग्र को मौका मिलना अब लगभग नामुमकिन हो गया है. ऐसे में उन्हें खुद को साबित करने का भी मौका नहीं मिल सकेगा. ऐसी स्थिति में कुमार कुशाग्र श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. कुशाग्र को तो टीम मैनेजमेंट ने इंडिया ए से खेलने के लिए भी भेज दिया है. हालांकि टीम इंडिया के पास पहले ही किशन के साथ ही साथ संजू सैमसन भी इस रोल के लिए मौजूद हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड के खिलाफ भी फेल हुए गेंदबाज 

कुलदीप यादव 

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. कुलदीप यादव को लंबे समय के बाद टी-20 टीम में जगह मिली. लेकिन पिछले 9 मैचों में से सिर्फ 2 मुकाबले ही खेलने को मिले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 4 मैचों में कुलदीप यादव को एक भी चांस नहीं मिला है. आखिरी मुकाबले में भी कुलदीप यादव का खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में कुलदीप यादव को भी बिना खेले ही टी-20 टीम से बाहर किया जा सकता है. कुलदीप यादव को भी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान कुलदीप यादव वनडे टीम में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola