IND vs NZ, World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला रविवार 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। यह दोनों ही टीमें अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। पर इंजरी कहीं ना कहीं दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कीवी टीम जहां अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन की चोट से परेशान है। तो भारतीय टीम उपकप्तान हार्दिक पांड्या के कारण चिंता में पड़ गई है। इससे बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि पांड्या के जाने से टीम इंडिया कितनी बदल जाएगी।
अगर टीम के कॉम्बिनेशन की बात करें तो हार्दिक पांड्या के जाने से भारतीय टीम को एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज दोनों की कमी महसूस होगी। शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी में पहले से ही कमजोर कड़ी साबित हो रहे थे। हार्दिक के चोटिल होने से थर्ड पेसर की समस्या भी खड़ी हो गई है। इस स्थिति में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बदली हुई नजर आ सकती है। इतना ही नहीं हार्दिक की चोट के बाद एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों की टीम में लॉटरी लग सकती है। इसमें से एक खिलाड़ी ऐसा भी हो सकता है जिसने अभी तक वर्ल्ड कप में डेब्यू भी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड की खैर नहीं, पंड्या की जगह विध्वंसक खिलाड़ी टीम इंडिया में हो सकता है शामिल! पल भर में बदल देता है मैच का रुख
इन 2 खिलाड़ियों की लग सकती है लॉटरी
अगर अब बदलाव की बात करें तो टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के बिना उतरेगी यह तो तय है। सवाल यह है कि हार्दिक की जगह खेलेगा कौन। टीम इंडिया के लिए इस सिरदर्द को दूर कर सकते हैं दो बदलाव। अगर बल्लेबाजी में बात करें तो हार्दिक एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं, अगर उस लिहाज से देखें तो सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। सूर्या को अपने वर्ल्ड कप डेब्यू का इंतजार है। वहीं अगर हार्दिक बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में देखें तो ईशान किशन को मौका मिल सकता है। यानी ईशान या सूर्या में से किसी एक का खेलना तो तय मान सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर! BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
पर हार्दिक बतौर गेंदबाज की भी टीम इंडिया को कमी खलेगी। इस स्थिति में शार्दुल ठाकुर जो पहले से कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं, उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है। हार्दिक पांड्या शुरुआत से ही पहले तीन मैचों में एक तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर उपयोगी साबित हो रहे थे। ऐसे में बल्लेबाजी में उनकी जगह ईशान या सूर्या को जगह देने के बाद कप्तान रोहित शर्मा टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए मोहम्मद शमी को ठाकुर की जगह शामिल कर सकते हैं। शमी के पास अपार अनुभव है और वह दो वनडे वर्ल्ड कप खेल भी चुके हैं। इस बार उन्हें अभी तक अपने मौके का इंतजार है।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
13 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
19 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines