नई दिल्ली: ‘सारा’ नाम की मिस्ट्री टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का पीछा नहीं छोड़ रही है। मंगलवार को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में एक बार फिर सारा का नाम स्टेडियम में गूंजा। ये नजारा उस वक्त दिखा जब शुभमन गिल बाउंड्री लाइन के नजदीक खड़े थे। जैसे ही वह थोड़ी देर वहां रुके, दर्शकों में से एक युवक ने जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया- ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…,’ इसके बाद दूसरे दर्शक भी सुर में सुर मिलाने लग गए। हालांकि गिल ने इस बार भी कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले भी फर्स्ट वनडे मैच में जब वे बाउंड्री रोप के पास पहुंचे, तब भी दर्शकों ने सारा, सारा चिल्लाना शुरू कर दिया था। वे इस आवाज को सुन शर्माते नजर आए। गिल को सारा नाम का कई बार सामना करना पड़ा है।
और पढ़िए – Axar Patel ने पत्नी को मेहा गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO
और पढ़िए – विराट कोहली के साथ ओपन कर चुके इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 10 गेंदों में ठोक दिए 50 रन
आखिर क्या है सारा नाम की मिस्ट्री?
दरअसल, शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान दोनों के साथ जोड़ा जा चुका है। कुछ समय पहले शुभमन और सारा अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं दूसरी ओर उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से भी जोड़ा जा चुका है। कुछ समय पहले पॉपुलर पंजाबी चैट शो ‘दिल दीयां गल्लां’ में शुभमन से पूछा गया कि ‘बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस कौन है?’ शुभमन ने तुरंत सारा का नाम लिया। फिर उनसे पूछा गया, ‘क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर शुभमन ने कहा, ‘शायद’। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है कि क्रिकेटर दोनों में से किसी के साथ रिश्ते में हैं या नहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
53 secs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
43 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines