हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को पिता ने दिया आत्मविश्वास का ‘टॉनिक’, फाइनल से पहले तस्वीर वायरल

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में फेल होने के बाद उन्हें बाहर करने की मांग उठने लगी है. फाइनल से पहले अभिषेक की अपने पिता के साथ एक भावुक मुलाकात हुई है.

विज्ञापन
abhishek sharma with his father

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार बड़े मैचों में फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले 2 सालों से लगातार रन बना रहे अभिषेक अब सवालों के घेरे में हैं. फाइनल मुकाबले में उन्हें अपने आप को साबित करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक ने अपने पिता से आर्शीवाद लेकर तैयारी की है. अब वो 8 मार्च को बड़ा स्कोर बनाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. 

अभिषेक शर्मा ने पिता का लिया आर्शीवाद

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैच खेले हैं. जिसमें उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 89 रन ही आए हैं. जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक भी शामिल है. सेमीफाइनल मुकाबले में फेल होने के बाद अभिषेक सवालों के घेरे में आ गए हैं. फाइनल मुकाबले से पहले उनके पिता और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे. अभ्यास से पहले अभिषेक अपने पिता से मिले और उनका आर्शीवाद लिया. इस दौरान दोनों कुछ बातचीत भी करते हुए नजर आए. फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें जिस आत्मविश्वास की जरूरत थी. वो अब अभिषेक को मिल गई है. ऐसे में वो भी बड़े मुकाबले में खुद को मैच विनर साबित कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में ‘फ्लॉप’ हुए ये 4 स्टार, तो टीम इंडिया की पक्की है हार! अब कमबैक जरूरी

विज्ञापन

फाइनल से पहले अभिषेक ने किया जमकर अभ्यास 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. जिसके लिए वो मैच से एक दिन पहले हुए अभ्यास सत्र में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. अभिषेक मैदान को छोड़ने वाले आखिरी खिलाड़ी थे. अभिषेक भी विराट कोहली से सीखकर फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ने भी फाइनल मुकाबले से पहले बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिरी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम इंडिया को दूसरी बार चैंपियन बनाया था. अभिषेक उसे दोहराने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल मुकाबले से पहले गर्लफ्रेंड संग डिनर करने पहुंचे ईशान किशन, अभिषेक-अर्शदीप भी आए नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola