नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए डबल सेंचुरी ठोक महफिल लूट ली। गिल के शतक के बाद ट्विटर पर ‘सारा’ ट्रेंड करने लगा। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि मैदान पर भी सारा का नाम पुकारा गया। दर्शकों ने बाउंड्री रोप के पास मैदान में उतरे शुभमन गिल को सारा नाम से छेड़ने की कोशिश की।
क्रिकेट फैंस ने चिल्लाया “सारा, सारा”
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में क्रिकेट फैंस “सारा, सारा” चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन गिल ने फैंस को हाथ लहराने के अलावा कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, शुभमन गिल का नाम पूर्व में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान दोनों के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है कि क्रिकेटर दोनों में से किसी के साथ रिश्ते में हैं या नहीं।
और पढ़िए – टीम इंडिया के विश्वकप विजेता बल्लेबाज का बड़ा बयान, आने वाले समय में वनडे कम होंगे, फिर तो…
और पढ़िए – हवा में उछले विराट कोहली और बाएं हाथ से रोक लिया चौका, देखें वीडियो
अपने नाम किए कई रिकॉर्ड
इस बीच गिल ने 149 गेंदों में 208 रन बनाकर वनडे में 200 रन के क्लब में एंट्री लेने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। तेंदुलकर मील के पत्थर तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर थे और उनके बाद वीरेंद्र सहवाग ने डबल सेंचुरी ठोकी थी। रोहित शर्मा ने वनडे में तीन दोहरे शतक जमाए हैं, जबकि ईशान किशन ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दोहरा शतक बनाया था। इस बीच गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए। वह सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के तीसरे नंबर के बैटर बन गए। गिल की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन ठोके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines