Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारियों के दम पर भारत ने 199 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन जड़े. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वैभव ने इस पारी के जरिए बता दिया है कि वह प्लेइंग 11 में बने रहने के हकदार हैं. हालांकि, दिनेश कार्तिक को लगता है कि सूर्यवंशी को अगले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.
दिनेश कार्तिक का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान
ईशान किशन को पहले T20I मैच में चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे और तीसरे मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिली. दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर ईशान किशन फिट हो गए, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है. कार्तिक ने यह बात भी सामने रखी कि 3-0 से सीरीज पर कब्जा करने के बाद अगर अगले दो मैचों में टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहे, तो वैभव प्लेइंग 11 में बने रह सकते हैं.
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘मुझे इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आती है. अगर हर कोई उपलब्ध है, तो वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा. यह तीनों ही शानदार हैं. यह खराब चीज है लेकिन एक तथ्य है. यह कहने वाली बात नहीं है कि ऑकलैंड में ही सुपर स्मैश के सबसे बड़े स्कोर बने हैं और यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है. हमें इंतजार करके देखना होगा कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब सीरीज में किस तरह की पिचों पर खेलती है. अब वे चाहे, तो अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा के जश्न पर ईशान किशन ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
टीम में बदलाव करना बेहतर: दिनेश कार्तिक
भारत ने 3-0 से सीरीज जीत ली है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और शिवम दुबे जैसे बड़े खिलाड़ी बाहर बैठे हैं. दिनेश कार्तिक को लगता है कि टीम मैनेजमेंट को अन्य खिलाड़ियों को मौका देकर बदलाव करना चाहिए. हालांकि, उन्हें जीत की आदत खत्म नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि वह नीचे तक बल्लेबाजी क्यों रखना चाहते हैं और यह भारत के लिए सफल प्रयोग भी रहा है. जीतना एक आदत और मानसिकता है. इसी वजह से अगर आप बदलाव करना चाहते हैं और आपको हार भी स्वीकार्य नहीं है, तो फिर वैसी ही टीम के साथ जा सकते हैं. अगर आप हार स्वीकार नहीं करना चाहते, क्योंकि आपने 3-0 से सीरीज जीत ली है, तो यह अलग बात है.
ये भी पढ़ें:- छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, गेंदबाजों को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
10 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
10 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
12 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
13 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
15 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
15 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines