IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को होने वाला है. ये मुकाबला सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे नजर आ रही है. ऐसे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम को बड़ी सलाह दी है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया भले ही टी-20 सीरीज जीत चुकी है, लेकिन उसके बाद भी चौथे मुकाबला हारने के बाद दबाव में आ गई है. ऐसे में भारतीय टीम सीरीज का 5वां मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी. जिससे वो सीरीज को 4-1 से खत्म कर सके. ऐसे में आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना चाहेगी. जिससे फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी को दोबारा प्लेइंग 11 में मौका मिल सके. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि इसके लिए सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं करना चाहिए.
टीम मैनेजमेंट को सलाह देते हुए दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर वैभव सूर्यवंशी की जगह को लेकर कहा, ‘मुझे पता है कि दुनिया चाहेगी कि वैभव अगले मुकाबले में खेलें. अगर वे वैभव को मौका देना चाहते हैं, तो अभिषेक की जगह पर होना चाहिए, ताकि उन्हें ब्रेक मिल सके और ऐसा ही होना चाहिए. जब भी वैभव से जुड़ी कोई बात होती है, तो वह हमेशा संजू ही होता है. अगर आप वैभव को सच में फिट करना चाहते हैं, तो अभिषेक ब्रेक ले सकता है. यहां जरूरी शब्द है ब्रेक.’
फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत में मिली थी. अब वो आखिरी मुकाबले में मौका मिलने पर ऐसी ही पारी खेलना चाहेंगे. जिससे वो घरेलू क्रिकेट खेलने से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले के बाद सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव को सेडॉन पार्क हैमिल्टन का छोटा मैदान भी मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सूर्यवंशी ने अब तक टीम इंडिया के लिए शतक नहीं जड़ा है. ऐसे में वो मौका मिलने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में शतक जड़कर ये इंतजार खत्म करना चाहेंगे. जिससे प्लेइंग 11 में भी वो अपनी जगह पक्की कर सके. वैभव फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बैकअप के रूप में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया इस सीरीज के बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें: क्या हैमिल्टन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? T20I टीम में दोबारा सिलेक्शन मुश्किल
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines