हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: 'सोचा नहीं था...,' पहले मैच में हार के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान

विज्ञापन
IND vs NZ Hardik Pandya

नई दिल्ली: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन विकेट महज 15 रन के अंदर गिर गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला, लेकिन वे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। सूर्या ने 47 और पांड्या ने 21 रन बनाए। निचले क्रम पर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 28 गेंदों में 50 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार की वजह बताने की कोशिश की।

सोचा भी नहीं था कि विकेट ऐसा खेलेगी

पांड्या ने कहा- किसी ने सोचा भी नहीं था कि विकेट ऐसा खेलेगी। इसे देख दोनों टीमें हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने इस पर बेहतर क्रिकेट खेला और इसलिए नतीजा ऐसा ही निकला। असल में नई गेंद पुरानी से ज्यादा टर्न ले रही थी और जिस तरह से स्पिन और बाउंस हुई उसने हमें हैरत में डाल दिया। हम जैसे-तैसे बल्लेबाजी कर रहे थे। पीछे देखने पर मुझे नहीं लगता कि यह विकेट 177 रन का था। हमने गेंद से 20-25 अतिरिक्त रन दिए। यह एक युवा समूह है और हम इसी तरह ही सीखेंगे।

और पढ़िए – चोटिल हुए बल्लेबाज को रनआउट करने से किया इंकार, आईसीसी ने Spirit of the year अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

विज्ञापन

और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

वाशिंगटन सुंदर की तारीफ

पांड्या ने वाशिंगटन सुंदर की तारीफ कर कहा- जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी, बल्लेबाजी की और फील्डिंग की, न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दिन था। हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सके, हमें काफी आत्मविश्वास दे और यह हमें आगे बढ़ने में मदद करे। बहरहाल, इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया लखनऊ में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में वापसी करेगी। दूसरा टी-20 मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola