नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी 20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे पूर्व कप्तान एमएस धोनी, विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं।
सीरीज जीत के बाद नेपियर में कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, हार्दिक ने अब तक 5 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और उन्हें एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। कोई भी भारतीय T20I कप्तान बनने के बाद शुरू के पांच मैचों या उससे अधिक में टीम का नेतृत्व कर यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।
धोनी ने दो मुकाबलों में हासिल की थी जीत
हार्दिक ने पहली बार इस साल जून में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ राष्ट्रीय टी20 टीम की कमान संभाली थी। हार्दिक की अगुवाई में भारत ने आयरिश टीम पर 2-0 से जीत दर्ज की थी। हार्दिक वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल टी-20 के लिए स्टैंड-इन कप्तान थे। भारत ने कैरेबियाई टीम पर 88 रन से शानदार जीत दर्ज की थी।
टी20 कप्तान के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में हार्दिक ने न्यूजीलैंड पर 1-0 से सीरीज जीत हासिल की है। हार्दिक के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान अपने पहले पांच टी20 मैचों में हार से बचने में कामयाब नहीं हुआ है। एमएस धोनी लगातार केवल दो मुकाबलों में जीत हासिल कर सके थे। जबकि विराट एक मैच हार गए। रोहित शर्मा भी भारतीय कप्तान के रूप में अपने पहले पांच मैचों में एक मैच हार चुके हैं।
अभी पढ़ें – FIFA World Cup 2022: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने तोड़ा रोनाल्डो से नाता, धमाकेदार इंटरव्यू बन गया वजह
बन सकते हैं टी 20 के कप्तान
हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स को अपना पहला खिताब दिलाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में उनके टी 20 कप्तान बनने की दावेदारी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही टीम इंडिया में कुछ बदलाव सामने आ सकते हैं। जिसमें रोहित शर्मा को वनडे और टेस्ट का कप्तान बने रहने देने के साथ हार्दिक को टी 20 कैप्टन के रूप में प्रमोट किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
52 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines