नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे ने गदर मचाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान कॉनवे ने उमरान मलिक की तूफानी गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा कि कप्तान हार्दिक पांड्या का मुंह बन गया।
आठवें ओवर में जड़े 16 रन
ये नजारा आठवें ओवर में देखने को मिला। जैसे ही उमरान ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, कॉनवे ने घुटने मोड़े और क्रीज पर खड़े-खड़े डीप की ओर ऐसा करारा छक्का ठोक डाला। ये तूफानी छक्का देख कप्तान हार्दिक पांड्या का मुंह बन गया। वह हाथ बांधे खड़े रहे। इससे पहले उमरान कॉनवे से इसी ओवर में दो चौके खा चुके थे। अपने पहले ओवर में उमरान काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 16 रन लुटाए।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
https://twitter.com/FlashCric/status/1618974780971175942
कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक
डेवोन कॉनवे ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 31 गेंदों में फिफ्टी ठोकी, जिसमें 7 चौके-1 छक्का शामिल रहा। कॉनवे की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 139 रन बनाए। तूफान मचा रहे कॉनवे को अर्शदीप ने 18वें ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप की गेंद पर कॉनवे ने मिडऑफ की ओर उड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और दीपक हुड्डा ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
उमरान मलिक की गेंद पर डेवोन कॉनवे का करारा छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
48 mins agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
1 hr agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
2 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
4 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
5 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines