IND vs NZ: टीम इंडिया का 'काल' बना ये धाकड़ कीवी बल्लेबाज, ताबड़तोड़ शतक जड़ लूटी महफिल

Daryl Mitchell Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मैच चल रहा है. डेरिल मिचेल इस मुकाबले में भारतीय टीम का काल बनकर सामने आए हैं. उन्होंने पहले मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली और अब दूसरे मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड को खराब स्थिति से बाहर निकाला और जीत की राह पर लेकर आए.

Daryl Mitchell Century

मिचेल ने जड़ा शतक

Daryl Mitchell Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. 11 जनवरी से श्रृंखला की शुरुआत हुई थी और राजकोट में दूसरा वनडे खेला जा रहा है. बीच मैच न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने विराट कोहली और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. sदूसरे वनडे से पहले विराट कोहली नंबर वन थे, वहीं केएल राहुल शतक लगाने के बाद टॉप पर आ गए थे. अब इन दोनों को डेरिल ने पीछे छोड़ दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने राजकोट वनडे में शतक भी जड़ा.

विज्ञापन

डेरिल मिचेल ने जड़ा शानदार शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में डेरिल मिचेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. विराट कोहली ने दो मैचों में 116 रन बनाए, वहीं केएल राहुल ने 141 रन बनाए थे. डेरिल मिचेल 57 रन बनाए ही राहुल से आगे निकल गए. पहले मैच में उन्होंने 84 रन बनाए थे. दूसरे वनडे में भी डेरिल का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 96 गेंदों में अपना ताबड़तोड़ शतक पूरा किया. मिचेल ने न्यूजीलैंड को वापसी करने में मदद की.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए काल बन रहे मिचेल

डेरिल मिचेल का भारत के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है. उन्होंने पहले मैच में 84 रन बनाकर भारतीय टीम की टेंशन बढ़ाई. अब दसूरा मुकाबले में जहां कीवी टीम के लिए 285 का लक्ष्य पहाड़ जैसा नजर आ रहा था, वहां मिचेल ने विल यंग के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की. मिचेल ने अपनी पारी को बड़ा किया और शतक जड़ दिया. इसी के दम पर अब न्यूजीलैंड जीत की स्थिति में आई है.

विज्ञापन

ICC वनडे रैंकिंग में रोहित से आगे डेरिल

रोहित शर्मा ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 थे और हाल ही में अपडेट हुई रैंकिंग में विराट कोहली ने वो स्थान ले लिया है. रोहित अब नंबर 3 पर आ गए हैं और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल उनसे आगे निकल चुके हैं. वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर वो आने वाले समय में नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लेते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ