हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: मात्र 10 ओवर में जीत के बाद कप्तान सूर्या की हुंकार, T20 World Cup के लिए बताया 'मास्टरप्लान'

Suryakumar Yadav on Win: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से आगे है. गुवाहाटी में हुए तीसरे टी20 मैच में भारत ने मात्र 10 ओवर में जीत हासिल की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत के बारे में बात की और बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी तरह से टीम इंडिया खेल सकती है.

विज्ञापन
कप्तान सूर्या का जीत पर बयान

Suryakumar Yadav on Win: भारत ने न्यूजीलैंड को गुवाहाटी टी20 मैच में बुरी तरह हराया. टीम इंडिया ने इसी के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है. बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते सिर्फ 10 ओवर में ही टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत अपने नाम की. अब जीत के बाद कप्तान सूर्या का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े मास्टरप्लान का हिंट दिया.

जीत पर क्या बोले सूर्या?

मात्र 10 ओवर में मैच खत्म करने के बाद सूर्या ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की. उन्होंने साफ कर दिया कि वो आगे भी इसी तरह से आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे. अगर जल्दी 3-4 विकेट गिरे, तो ही उनका खेलने का तरीका बदलेगा. यह टीम इंडिया का प्लान होगा. सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने इस विषय में बात की है. हम भले ही पहले बल्लेबाजी कर रहे हों, या लक्ष्य का पीछा कर रहे हों, हम इसी तरह से खेलना चाहते हैं.’

सूर्या ने आगे कहा, ‘उदाहरण के लिए अगर हम 20 रन पर 3 या 40 रन पर 4 विकेट गंवा देते हैं, तो फिर हमें पता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है. अगर आप अलग तरह से खेलना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा तरीका होगा. मैं शुरुआती 2-3 बल्लेबाजों के बारे में क्या कहूं? उन्होंने मेरा काम आसान कर दिया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान का बड़ा ‘ब्लंडर’, इन 3 मैच विनर्स को बाहर करके चौंकाया!

रवि बिश्नोई की तारीफों के बांधे पुल

कमबैक मैच में रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. सूर्या ने उनकी तारीफ में कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका प्लान एकदम साफ था. उन्हें अपनी मजबूती और खुद की गेंदबाजी का तरीका पता है. जब भी आत्मविश्वास कम होता है या टीम दबाव में होती है, तो बिश्नोई हमेशा परफॉर्म करते हैं. इसी वजह से उन्हें टीम में वापस देखकर काफी अच्छा लग रहा है. वरुण चक्रवर्ती को भी बढ़िया आराम मिल गया.’

विज्ञापन

सूर्या ने बताया बचपन का किस्सा

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्या ने अपने बचपन के बारे में बात की और बताया कि शिक्षकों ने उनका बहुत सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे प्रिंसिपल और टीचर्स ने मुझे खेलने के लिए काफी समय प्रदान किया. उन्होंने स्कूल और टेस्ट के समय काफी बार छुट्टियां दी. मुझे वहीं से ही अभ्यास की आदत लग गई कि मैदान पर जाना है और वहां से सीखना है.’

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ स्टार बल्लेबाज, सीधा T20 World Cup में होगा धमाकेदार कमबैक!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola