हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: वनडे टीम के ऐलान से पहले कप्तान शुभमन गिल हो गए बीमार, इस मैच से हुए बाहर 

IND vs NZ: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज पंजाब क्रिकेट टीम और सिक्किम के बीच जयपुर में मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी खेलते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन उसके बाद भी वो आज नहीं खेल पाए. गिल को प्लेइंग 11 में नहीं देखकर फैंस हैरान रह गए थे. वो गिल के नहीं खेलने के पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

विज्ञापन
Shubman Gill

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान बीमार हो गए हैं. जिसके कारण ही वो विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में वो पंजाब क्रिकेट टीम के लिए आज मुकाबला नहीं खेल सके. गिस इस मुकाबले के लिए जयपुर पहुंचे थे और मैच में खेलने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थे, लेकिन बीमार होने के कारण नहीं खेल सके. इस खबर के बाद टीम इंडिया के फैंस की चिंता बढ़ गई है.

शुभमन गिल हो गए बीमार 

पंजाब क्रिकेट टीम और सिक्किम के बीच मुकाबला जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड जयपुर में खेला जा रहा है. जहां पर कप्तान शुभमन गिल को खेलना था, लेकिन फूड पॉइजनिंग होने के कारण वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हो सके. गिल अब पंजाब के लिए 6 जनवरी को होने वाले मुकाबले में खेल सकते हैं. पंजाब की टीम उम्मीद कर रही है कि वो गोवा के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. हालांकि टीम इंडिया के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है. गिल वनडे सीरीज शुरू होने तक पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. गिल की फिटनेस भी हाल के समय में बहुत अच्छा नहीं रही है. इंजरी के कारण कई मुकाबले गिल ने मिस किए हैं. जिसके कारण ही उन्हें बहुत ज्यादा गेम टाइम नहीं मिल सका है.

ये भी पढ़ें: साल 2026 में टीम इंडिया के लिए तहलका मचाएंगे ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी! 2025 में दिखाया है ट्रेलर

विज्ञापन

पंजाब के गेंदबाजों ने बरपाया कहर 

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा पंजाब के गेंदबाजों को मिला भी. सिक्किम की टीम सिर्फ 75 रनों पर ही सिमट गई. पंजाब क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया. सुखदीप बाजवा और मयंक मारकंडे ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. गुरनूर बराड़ को भी 1 सफलता मिली. पंजाब की टीम अब बहुत ही आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें: साल 2026 में कितनी बार खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला? सामने आ गई तारीख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola