IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 नवंबर को तीसरा वनडे खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उमरान मलिक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अर्शदीप सिंह ने कहा है कि उमरान मलिक के साथ खेलने से उन्हें काफी फायदा होता है, क्योंकि बल्लेबाज को अचानक से धीमी गेंदों का सामना करना पड़ता है और वो मात खा जाता है।
अर्शदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘उमरान मलिक के साथ माहौल काफी अच्छा रहता है। उसको हंसी-मजाक काफी पसंद है। जहां तक बॉलिंग की बात है तो मुझे फायदा हो जाता है, क्योंकि बल्लेबाजों को 155 से सीधा 135 की स्पीड पर खेलना पड़ता है और इसी वजह से वो चकमा खा जाते हैं।
और पढ़िए – बांग्लादेश के साथ अंपायर की बेईमानी? इंडिया A के कप्तान को दे दिया नॉट आउट, देखें वीडियो
अर्शदीप के पास ज्यादा वैरिएशन, उमरान के पास रफ्तार
आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ज्यादा तेज गति से नहीं डालते हैं, उनके पास वैरिएशन काफी हैं, जिससे वह बल्लेबाजों को छकाते हैं, जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक के पास 150 प्लस की गति है, इसलिए अर्शदीप सिंह कहते हैं कि जब एक बहुत तेज गेंदबाज और एक मध्यम गति का गेंदबाज साथ में खेलता है तो फिर बल्लेबाजों को दिक्कतें आती हैं।
और पढ़िए – ‘इन पारियों को बार-बार देख सकता हूं…’, सूर्यकुमार यादव ने चुनीं करियर की बेस्ट ईनिंग्स
पहले वनडे में लिए थे 2 विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ उमरान मलिक ने अपना पहला वनडे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने उन्होंने 10 ओवर में 2 विकेट लिए, हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उमरान मलिक की तरफ से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
47 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines