Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार टी20 मुकाबले हो चुके हैं. पहले टी20 की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली. दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें खिलाया गया. तीसरे टी20 में उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 45 रन बनाए. चौथे टी20 में उन्हें बाहर कर दिया गया. इस बात से कई क्रिकेटर्स नाराज नज़र आए. सभी का कहना है कि वैभव को खेलना चाहिए था. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा तो इस बात से काफी गुस्से में हैं. उन्होंने कह दिया है कि अगर वैभव को नहीं खिलाना है तो उन्हें घर भेज दो.
आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से लगातार नज़रअंदाज किया जा रहा है. अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने वैभव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर बात रखी. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. ये फैसला कई सवाल खड़े करते हैं. क्या कोई नीति है. वैभव तभी टीम में खेलेंगे जब किसी को चोट लगेगी. या फिर कोई वो तब खेलेंगे जब कोई उपलब्ध नहीं होगा. इनके अलावा क्या उनके कोई खेलने के चांस नहीं हैं? क्या उन्हें मौका नहीं मिलेगा? अगर मौका नहीं मिल रहा है तो वैभव को घर भेज दो. उनसे टीम मैनेजमेंट को कहना चाहिए कि आप फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलें क्योंकि आपकी जगह नहीं बन रही है. आप सिर्फ बैकअप प्लेयर हैं.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने टीम में जगह पक्की करने के लिए अपनाया नया रास्ता, बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया. वो टॉप स्कोरर रहे. इसके बाद उनका चयन भारतीय टीम की टी20 टीम में किया गया. आयरलैंड के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच उन्होंने खेले. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें मौका दिया गया है. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया है. वेस्टइंडीज से तो भारत ने पांच मुकाबले खेले थे. न्यूजीलैंड में वैभव को ईशान किशन की वजह से मौका मिला. वो पहले मैच में चोटिल हो गए थे. इस वजह से दूसरे और तीसरे मैच में सूर्यवंशी को मौका दिया गया.
वैभव अब तक 10 मैचों में 29.5 की औसत से 295 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 185.54 का रहा है. अभी तक वो दो अर्धशतक लगा चुके हैं. हर कोई चाहता है कि वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिले. हालांकि ये काम थोड़ा मुश्किल है. श्रेयस अय्यर कह चुके हैं कि उन्हें इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. इन दोनों की जोड़ी ने वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
16 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
41 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
3 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines