IND vs NZ 4th T20I Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है. टीम इंडिया गुवाहाटी में तीसरा टी-20 मैच जीतने के बाद सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है. गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी बैटिंग से खूब महफिल लूटी थी.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 154 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में ही चेज कर डाला था. न्यूजीलैंड चौथे टी-20 में इस सीरीज की पहली जीत की स्वाद चखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए आपको बताते हैं चौथे टी-20 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
कैसा रहेगा वाइजैग में मौसम का हाल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि वाइजैग में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. यानी चौथे टी-20 मुकाबले के रोमांच में कोई भी बाधा नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें: टूटेगा युवराज का 12 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड? अभिषेक ने दिया जवाब, बताई पहली बॉल पर सिक्स लगाने की वजह
कैसी खेलती है वाइजैग की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. वाइजैग के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच में बढ़िया उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. यानी शुरुआती तीन टी-20 मैचों की तरह ही आपको चौथे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
वाइजैग के इस ग्राउंड पर अब तक कुल मिलाकर 12 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने सिर्फ 3 मैचों में जीत का स्वाद चखा है. वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 9 मैचों में मैदान मारा है. पहली पारी में औसतन स्कोर 127 का रहा है, तो दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 117 का है. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य चेज कर डाला था. यानी टॉस जीतकर इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित रहता है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines