IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. तीनों में भारत ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. तीसरे टी20 में तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह धो दिया. अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया. अब चौथे टी20 की बारी है. भारतीय टीम का क्रेज इतना ही है कि चौथे टी20 की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. बड़ी संख्या में फैंस मुकाबला देखने आने वाले हैं.
भारतीय टीम का जलवा बरकरार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I ईडन पार्क, ऑकलैंड में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम का जलवा देखने के लिए स्टेडियम पहले से ही हाउसफुल हो चुका है. ईडन पार्क में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगामी मैच को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि 30 अक्टूबर को होने वाले मैच की सभी टिकटें बिक गई हैं. ईडन पार्क की क्षमता करीब 41000 है. इसका मतलब है कि पूरा मैदान खचाखच भरा रहेगा. 2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार इतने फैंस मैदान पर आएंगे. 11 साल बाद अब बड़ा रिकॉर्ड टूटने वाला है.
ये भी पढ़ें: आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट… मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही, साउथ अफ्रीका 329 रनों पर ढेर
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने खूब तबाही मजाई है. इस वजह से ही चौथे टी20 मैच की सारी टिकटें आसानी से बिक गई हैं. भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले में 199 रनों का लक्ष्य मिला हुआ था. टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया. इस बार अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए. दोनों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 133 रनों की साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया. न्यूजीलैड के गेंदबाज पर दोनों को देखते ही रह गए. वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए.
वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने तो कहर ढा दिया. उन्होंने 38 गेंदों में 113 रन बना डाले. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 सिक्स लगाए. मैदान के चारोंं तरफ उन्होंने शॉट्स मारे. न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाजो को उन्होंने नहीं छोड़ा. भारत ने आसानी से 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने अभी तक तीनों मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है.
ये भी पढ़ें:- कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 का ऑक्शन? जानें टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी
संबंधित खबरें
तीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
50 mins agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
11 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
12 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
14 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
15 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines