IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो गया। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। प्लेइंग 11 में स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को मौका मिला है, जबकि युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है।
टीम इंडिया ने ताबड़ातोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में ही 81 रन बना लिए हैं। कप्तान पांड्या के फैसले को शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने सही साबित करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े हैं। हालांकि 9वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंद में 44 रन बनाए।
https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1620785344772968450?s=20&t=-I61OICsnQMAJxsHmbcXzA
राहुल त्रिपाठी ने लगाया तूफानी छक्का
राहुल त्रिपाठी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान स्क्वायर लेग के ऊपर से एक तूफानी छक्का लगाया, इस शॉट पर दर्शक झूम उठे। ये छक्का सूर्यकुमार यादव के स्टाइल में था, राहुल ने लॉकी फर्ग्यूसन की 148 kmph की रफ्तार वाली गेंद पर ऑफ स्टंप पर आकर स्टाइलिस छक्का ठोका।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1620784924273037312?s=20&t=-I61OICsnQMAJxsHmbcXzA
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)– फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी भारत समेत ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भवि
4 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
10 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
25 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines