IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। ये मैच न्यूजीलैंड के लिए नेपियर में खेला जाना वाला हैं जिसके लिए भारतीय टीम भी वहां पहुंच गई हैं। नेपियर पहुंचते ही टीम का जोरदार स्वागत हुआ वहीं इसके बाद टीम के खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए और टीम ने सड़कों पर भी भ्रमण किया।
अभी पढ़ें – 277 रन ठोकने वाले बल्लेबाज के मुरीद हुए Jay Shah, भविष्य को लेकर किया ये खास ट्वीट
नेपियर की सड़कों पर किया भ्रमण
तीसरे टी20 मैच के लिए नेपियर पहुंची भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की सड़कों पर भ्रमण किया। टीम के मिस्ट्री स्पीनर कुलदीप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें टीम के कुछ खिलाड़ी यानी सिराज, सूर्यकुमार यादव समेत और भी अन्य खिलाड़ी नेपियर के रोड़ पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है जिससे लग रहा है कि सभी मस्ती के मूड में हैं।
दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को दी थी मात
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण धूल गया था। वहीं दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।
भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – बेटे का शतक देख छलकी ममता, TV पर सूर्यकुमार का चेहरा निहारते दिखीं मां, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines