IND vs NZ: आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी किसी क्रिकेट मैच की एक पारी हो जाती है। फिर बारिश आने पर दूसरी पारी में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का रिजल्ट घोषित किया जाता है। लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में ऐसा नहीं हुआ। आखिर इसके पीछे की वजह क्या, चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल, इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई थी, भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर (51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
और पढ़िए – IND vs NZ: शॉट पिच गेंद पर फंस गए ऋषभ पंत…Glenn Phillips ने पकड़ा खतरनाक कैच…देखें
इसलिए नहीं लग पाया डकवर्थ लुईस नियम
नियम के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती, क्योंकि किसी भी वनडे मैच में फैसला होने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। तीसरे वनडे में खेल रोके जाने के समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 50 रन आगे थी, लेकिन, 20 ओवर पूरे नहीं होने के कारण नतीजा सामने नहीं आया।
और पढ़िए – बारिश के चलते रद्द हुआ तीसरा वनडे मैच, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती श्रृंखला
https://twitter.com/dhriti_1092/status/1597791595713421313?s=20&t=zSI6DEKpzAP5fW9YKPUO7g
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
5 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines