IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और संजू सैमसन को फिर शामिल नहीं किया गया है।
दीपक चाहर ने बल्ले से दिखाई क्लास
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी खिलाड़ी अपने रंग में नहीं दिखा। वहीं पांच विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे दीपक चाहर ने मौके का फायदा उठाने को चाहा और अपनी बल्लेबाजी के भी जलवे दिखाए।
और पढ़िए – एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने झटके 3-3 विकेट, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
चाहर ने 35वें ओवर में डेरिल मिचेल की गेंद पर अच्छी पोजिशन में आकर सीधा छक्का जड़ दिया और गेंद एक दम बाउंड्री के आगे गिरी। इस शॉट में उनकी टाइमिंग काफी दमदार थी और बल्ले से गेंद जब निकली तो एक मधुर आवाज सुनाई दी। इस शॉट को देखकर हर कोई दंग रह गया और सभी लोग दीपक चाहर की बल्लेबाजी को देखकर भी हैरान थे। बता दें कि चाहर एक अच्छे ऑलराउंडर है और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी उन्होंने कई बार अच्छी पारियां खेली है। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और वे डेरिल मिचेल की ही गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1597812335749779457
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
4 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
40 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines