IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए और सिर्फ 219 रन ही बना सकीं। वहीं इसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के 18 ओवर में 104 रन पर एक विकेट गिर गया है। फिलहाल बारिश के चलते मैच रुक गया है।
उमरान मलिक ने झटका पहला विकेट
220 रनों के छोटे से टार्गेट को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत काफी दमदार रही और दोनों ही ओपनरो ने 97 रनों की साझेदारी की। दोनों ही आराम से खेल रहे थे और एक समय लग रहा था कि ये साझेदारी टूटेगी ही नहीं। इसी बीच टीम के हरफनमौला गेंदबाज उमरान मलिक 16वें ओवर में गेदबाजी करने आए और उन्होंने तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिसे फिन एलेन पड़ नहीं पाए और गेंद हवा में नीचे गिर ही रही थी कि अचानक सूर्यकुमार यादव ने दमदार कैच पकड़कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
और पढ़िए –संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, बोले- 66 का एवरेज, फिर भी बेंच पर
एडम मिल्ने ने झटके 3 विकेट
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवा दिए। टीम के दोनों ही ओपनर 13 ओवर तक ही चलते बने। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी आउट हो गए। वहीं अंत में वाशिंगटन सुंदर ने अपने करियर का पहला वनडे अर्धशतक जड़ कर पारी को आगे बढ़ाया। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने दमदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट झटके।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
11 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
12 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
45 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines