IND vs NZ 3RD ODI: इंदौर वनडे से पहले रवींद्र जडेजा को मिला इस टीममेट का साथ, खराब फॉर्म पर दिया ऐसा जवाब

India vs New Zealand 3rd ODI: इंदौर में होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने अपने टीममेट रवींद्र जडेजा का साथ दिया है. जडेजा का फॉर्म लगातार गिर रहा है, इसका असर टीम इंडिया की परफॉर्मेंस पर भी पड़ रहा है.

Ravindra Jadeja 2

Mohammed Siraj Supports Ravindra Jadeja: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें अभी 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में शुमभम गिल की आर्मी हर हाल में अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का गिरता हुआ फॉर्म टीम इंडिया के लिए टेंशन का सबब बना हुआ है, लेकिन उन्हें अपने ही टीम के खिलाड़ी का साथ मिला है.

विज्ञापन

जडेजा को मिला सिराज का सपोर्ट

भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मैच से पहले बुरे फॉर्म को लेकर स्ट्रगल कर रहे रवींद्र जडेजा का जोरदार सपोर्ट किया है. सिराज ने ये साफ कर दिया है कि वनडे टीम में वापसी के बाद से बल्ले और गेंद दोनों से खराब परफॉर्मेंस के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को जडेजा पर पूरा भरोसा है. गौरतलब है कि भारतीय ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए आराम दिया गया था, लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में वापस लौटे थे.

विज्ञापन

जडेजा का गिरता फॉर्म

रवींद्र जडेजा ने मौजूदा सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले दो वनडे में कोई विकेट नहीं लिया (0/44 और 0/56) और 2 पारियों में सिर्फ 4 और 27 रन बनाए. यहां तक ​​कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी, बाएं हाथ के स्पिनर ने घर पर सिर्फ एक विकेट लिया था. सभी डिपार्टमेंट में लगातार नाकामियों के कारण जडेजा की फॉर्म और भारत की वनडे टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है.

‘सिर्फ एक विकेट दूर है कमबैक’

हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच से पहले, सिराज ने जोर देकर कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें भरोसा है कि जडेजा अपनी बेस्ट फॉर्म में लौटने से सिर्फ एक कामयाबी दूर हैं.सिराज ने इंदौर में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जडेजा की फ़ॉर्म को लेकर कोई चिंता है. ये सिर्फ एक विकेट की बात है. एक बार जब आपको वो सफलता मिल जाएगी, तो आप एक बिल्कुल अलग गेंदबाज देखेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ