IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और शिखर धवन और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद है। इस मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और संजू सैमसन को फिर शामिल नहीं किया गया है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त से आगे चल रही है। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था, वहीं दूसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद अब आखिरी मैच भारत के लिए सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है।
और पढ़िए – एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने झटके 3-3 विकेट, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
पहले वनडे में मिली थी हार
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया था। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा था।
IND vs NZ 3rd ODI Live streaming: कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
IND vs NZ 3rd ODI: ऑनलाइन कैसे देखें पूरा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
14 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines