IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। इंदौर में इससे पहले भी 5 वनडे मैच हो चुके हैं और वहां की पिच ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कैसी है इंदौर की पिच ?
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज और उछाल वाली है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इस पिच पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर सकते हैं। हालांकि होलकर स्टेडियम की पिच बड़े-बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है। इस पिच पर टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 418 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। इसका मतलब साफ है कि अगर कोई भी टीम यहां विकेट रोककर खेलेगी तो वो बड़ा स्कोर आसानी से बना सकती है। अब तक खेले गए कुल पांच वनडे मैचों में बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 3 बार जीत मिली है, जबकि पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम दो बार जीतने में कामयाब हुई है।
और पढ़िए – ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद
Team India Records in Indore
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। ये स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास है और टीम का मजबूत किला है जिसे कोई भी भेद नहीं पाया है। भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम अभी तक एक भी वनडे मुकाबलें शिकस्त नहीं खाई है। टीम ने अब तक इस मैदान पर पांच वनडे मुकाबले खेले है। जिसमें से टीम ने पांचों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि न्यूजीलैंड को इस मैदान पर भारत को हराना काफी मुश्किल हो सकता है।
और पढ़िए – 21 साल के खिलाड़ी ने तोड़ डाला भारत का सपना, जानिए कौन हैं सीन फिंडले
भारत ने इस मैदान में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 2 बार शिकस्त दी है। वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी इस मैदान पर भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकी। मैदान की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है और इस पर खूब रन बनते हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines