नई दिल्ली: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। T20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बदलाव की बात चल पड़ी है। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की भी बात की जा रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच वसीम जाफर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलने गई टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है। जाफर ने न्यूजीलैंड में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले ओपनिंग के लिए ऋषभ पंत का समर्थन किया है। जाफर ने कहा है कि पंत और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए ओपनिंग करनी चाहिए।
दीपक हुड्डा को नंबर 6 पर भेजना सही होगा
एक इंटरव्यू में जाफर ने कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में विचार रखे। उन्होंने शीर्ष क्रम में पंत को चुनने के लिए अपना तर्क भी दिया है। जाफर ने कहा- मेरी प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत के साथ शुभमन गिल होंगे, मुझे नहीं पता कि वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे या नहीं क्योंकि मेरे पास तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर, चार पर सूर्यकुमार यादव, पांच पर कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या हैं। इसके साथ ही मुझे नहीं लगता कि पंत नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। उनके लिए सबसे अच्छी जगह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना है। दीपक हुड्डा को नंबर 6 पर भेजना सही होगा।
एन्फोर्सर की भूमिका निभा सकते हैं पंत
जाफर ने अपनी सोच को दोहराया कि पंत को पारी की शुरुआत करनी चाहिए क्योंकि वह मध्यक्रम में खेलने के बजाय शीर्ष क्रम में एन्फोर्सर की भूमिका निभा सकते हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।
टीम प्रबंधन ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और युवाओं पर दांव लगाया है। पेस अटैक में उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज की वापसी होगी जबकि कुलदीप यादव भी वापसी करने में सफल रहे हैं।
वेलिंगटन में शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला अब माउंट माउंगानुई में बे ओवल में शिफ्ट हो गया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद शिखर धवन की अगुआई में टीम इंडिया भी वनडे में कीवी टीम से भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
52 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
59 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines