IND vs NZ 2nd T20: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट मॉन्गानुई स्थित बे ओवल मैदान में खेला जाएगा। मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे हैं। बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
जीत के साथ बढ़त लेना चाहेगी दोनों ही टीमें
दोनों ही टीमें विश्व कप की हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड को देखकर यही लग रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा है। वहीं, टीम इंडिया भी नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं। वहीं इस मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी।
IND vs NZ Head to Head in T20: भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 11 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 6 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।
भारत T20I टीम
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड टी20 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
14 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
16 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
45 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
53 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines