IND vs NZ: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, पहले मैच में हार का सामना कर चुकी टीम इंडिया आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। वहीं पहला मैच गवां चुकी टीम इंडिया में आज कुछ परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं, कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। वहीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग या बॉलिंग टीम इंडिया के लिए क्या फायदेमंद रहेगा।
पहले बैटिंग करना फायदेमंद
दरअसल, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक जितने भी टी-20 मैच हुए हैं, उनका रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो पहले बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रही है। ऐसे अगर आज कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस जीतते हैं तो उनके लिए बैटिंग करना फायदेमंद रहेगा।
बता दें कि अब तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पांच-20 मैच हुए हैं, इन पांच मैचों में वेस्टइंडीज की टीम चार बार इस मैदान पर खेली है, जबकि भारतीय टीम ने दो बार मैच खेले हैं। इस दौरान जिन भी टीमों ने पहले बैटिंग की उनके लिए यह फैसला फायदेमंद रहा। लखनऊ में आखिरी मुकाबला फरवरी 2022 में था, इसमें भी पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली थी। ऐसे में एक्सपर्ट की माने तो कप्तान हार्दिक पांड्या अगर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लेते हैं तो यह फायदेमंद साबित होगा।
कीवी टीम ने बनाया था 176 रनों का स्कोर
वैसे में भी सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसका कीवी टीम ने सफलतापूर्वक बचाव भी किया था और भारतीय टीम को स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया था। हालांकि पहले मुकाबले में कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। लेकिन आज की परिस्थितियों के हिसाब से कप्तान हार्दिक को फैसला लेना होगा।
भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
34 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines