हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, टीवी और मोबाइल पर घर बैठे ऐसे देखें लाइव

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

दोनों के बीच खेला गया पहला मैच काफी रोमांचक था और भारत ने इसे मात्र 12 रनों से जीत लिया था। जिसके बाद दूसरे वनडे में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

और पढ़िए – ‘अच्छा फ्यूचर है तेरा’ ड्रेसिंग रुम का दीदार करा रहे थे युजवेंद्र चहल, रोहित और ईशान ने ले लिए मजे, देखें…

विज्ञापन

IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 114 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी

और पढ़िए – शार्दुल और उमरान में किसे मौका देगें कप्तान रोहित शर्मा?

विज्ञापन

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें लाइव?

डीडी स्‍पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

डीडी स्‍पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्‍टार पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola